ऊना मे दीवार निर्माण को लेकर 2 पक्षों में विवाद बहू को बचाने गए बुजुर्ग ससुर की मौत

by

एएम नाथ। ऊना : ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर 2 पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद एक बड़े हादसे में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। रविवार को अम्ब पुलिस ने टांडा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है

जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद घर के सामने बनाई जा रही एक दीवार को लेकर भड़का था। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में स्थानीय निवासी मधु बाला ने बताया कि उनके पड़ोसी घर के सामने एक दीवार का निर्माण कर रहे थे। मधु बाला ने जब पड़ोसियों से दीवार को थोड़ा पीछे हटाकर बनाने का आग्रह किया, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाने और मामला शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी।
शिकायतकर्ता मधु बाला का आरोप है कि बहस के दौरान पड़ोसी महिला उग्र हो गई और उसने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी, जिसके बाद उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। अपनी बहू को बचाने और मामले को शांत करने के लिए जब उनके 85 वर्षीय ससुर आगे आए, तो आरोप है कि पड़ोसी महिला ने उन्हें भी धक्का दे दिया। धक्का लगने और गिरने के कारण बुजुर्ग को चोटें आईं गहरी चोट आने से बुजुर्ग की मौत हो गई

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिकता के आधार पर विभागीय सेवाओं की उपलब्धता बनाई जाए सुनिश्चित : सहायक आयुक्त पीपी सिंह

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला आयोजितए एम नाथ। चंबा : सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आज बचत भवन में एक कार्यशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला …कहा मति भ्रष्ट हो गई, जो टॉयलेट सीट पर लगाया टैक्स

बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे। नड्डा दो दिवसीय हिमाचल दौरे के लिए आए हैं। उन्होंने बिलासपुर की धरती से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।स पर जातिवाद भ्रष्टाचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से ट्रक में रेप : किशोरी ने आरोपी के डर के चलते परिजनों को नहीं बताया, पेट में दर्द हुई तो मां को पता चला

शिमला : रामपुर में  16 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। एक ट्रक ड्राइवर ने नाबालिग को अपने ही ट्रक में खींचा और उससे 2 बार रेप किया। इसकी जानकारी परिजनों...
Translate »
error: Content is protected !!