एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200

by

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200 जारी कर दिया । यह वॉट्सऐप नंबर है। जिसके जरिए लोग रिश्वत मांगने या लेने की आडियो या वीडियो भेज सकते हैं।  मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सभी लोग इस नंबर को अपने पास नोट कर लें। उन्होंने लोगों से कहा के इस नंबर पर सिर्फ भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायते ही करें।
उन्होंने कहा कि  कोई भी रिश्वत लेता है या काम के बदले कमीशन मांगता है तो उसकी आडियो या वीडियो इस पर मुझे भेज दें। इस पर आने वाली शिकायत की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री मान ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि:
इससे पहले सीएम मान ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की बरसी पर हुसैनीवाला स्मारक और खटकड़ कलां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि घर-घर तक शहीदों की सोच पहुंचाने के लिए हमारा यह छोटा सा कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी ऐलान होंगे।
एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन के लिए  बनाई स्पेशल टीम : मुख्यमंत्री की एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। जो इस पर आने वाली शिकायतों पर नजर रखेगी। इन शिकायतों को तुरंत आगे कार्रवाई के लिए भोज जाएगा।
एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन  पर ऐसे होगी  कार्रवाई  : वॉट्सऐप पर शिकायत मिलने के बाद आडियो और वीडियो की सच्चाई की जांच की जाएगी। सही पाए जाने पर और अफसर कसूरवार हो तो उसके खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय से ही कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे।

 मुख्यमंत्री को होगी  रोजाना रिपोर्ट:  एंटी क्रप्शन नंबर की डेली रिपोर्ट सीएम भगवंत मान को भेजी जाएगी। उस पर कितनी शिकायतें आई और कितनों पर कार्रवाई हुई, इसके बारे में बताया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 अगस्त को होशियारपुर में होगा ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम, : ज़िम्पा ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाक़ात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कार्यक्रमों में होंगे शामिल होशियारपुर, 5 अगस्त: विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद...
article-image
पंजाब

शादी के 2 महीने बाद महिला का मर्डर : घर के गेट के ठीक सामने यह वारदात

पट्टी : महिला जैसे ही घर से बाहर निकली, हमलावर ने उस पर गोली चला दी। इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग पंजाब में आम...
article-image
पंजाब

सांसद अमृतपाल की याचिका पर जवाब न देने पर हाई कोर्ट सख्त…सरकार को लगाया जुर्माना,

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद  अमृतपाल सिंह की याचिका पर समय पर जवाब दाखिल न करने को लेकर पंजाब सरकार पर सख्त नाराजगी जताई है। अदालत ने...
Translate »
error: Content is protected !!