सांसद अमृतपाल की याचिका पर जवाब न देने पर हाई कोर्ट सख्त…सरकार को लगाया जुर्माना,

by

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद  अमृतपाल सिंह की याचिका पर समय पर जवाब दाखिल न करने को लेकर पंजाब सरकार पर सख्त नाराजगी जताई है।

अदालत ने सरकार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और यह राशि पीजीआई चंडीगढ़ में जमा कराने का आदेश दिया है। अमृतपाल सिंह ने संसद के बजट सत्र में भाग लेने के लिए अस्थायी रिहाई अथवा पैरोल देने से इनकार किए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब सरकार की ओर से समय पर जवाब दायर नहीं किया गया था। इससे एक दिन पहले ही ऐसा राजस्व विभाग की ओर से एक साल तक एक केस में जवाब फाइल नहीं किया जिसको लेकर हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को निजी तौर पर पेश होकर जवाब देने को कहा।

मुख्य सचिव इस बात से लेकर इतने नाराज थे कि उन्होंने शाम को सात बजे सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागीय ओएसडी लिटिगेशन को बुधवार को तलब कर लिया। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों से उनके विभागों के कुल केसों की जहां गिनती मांगी वहीं यह भी बताने को कहा कि कितने केसों में अदालती अवमानना के नोटिस हो रखे हैं कितने केसों में जवाब फाइल करने को कहा गया है।

विभागीय अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि बहुत से ऐसे मामले हैं जो नीतिगत हैं और इनको लागू करने में काफी दिक्कतें हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि वे अलग अलग कालम में केसों, उनको लागू करने में आने वाले वित्तीय बोझ और बैक लाॅग के बारे में जानकारी देने को कहा है। पता चला है कि सभी विभागीय सचिवों ने सोमवार से अपने अपने विभागों की बैठकें बुला ली हैं जिसमें सारे केसों का विवरण देने को कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सनयुक्त राज्य अमेरिका में स्वामी विवेकानंद का स्टेचू विदेश में बनेगा भारत के गौरवमयी इतिहास का प्रतीक : खन्ना

होशियारपुर 16 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अमेरिका के सिएटल शहर में 12 अप्रैल 2026 को स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण वेस्टलेक स्क्वायर में किया...
article-image
पंजाब

शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीनेवाल की छात्रा कशिश को मिली स्कालरशिप

गढ़शंकर : बीनेवाल जो कि शहीद बलदेव राज सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीनेवाल की छात्रा कशिश ने नैशनल मींस-कम-मैरिट स्कालरशिप के अधीन पंजाब मैरिट क्वालीफाई करके 12वीं कक्षा तक के लिए 12 हजार रुपये प्रति...
article-image
पंजाब

सरहिंद में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर घायल

सरहिंद। सरहिंद जीटी रोड पर दादा मोटर के पास देर रात करीब सवा दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री (उत्तराखंड) से पवित्र जल लेकर कोटकपूरा लौट रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार...
article-image
पंजाब

पदराणा में शिव भगवान की मूर्ति से तोड़फोड़ के बाद बड़ेसरों में बाबा बालक नाथ मंदिर से मूर्ति ग़ायब, हिंदू संगठनों ने  किया रोड जाम 

 गढ़शंकर । गढ़शंकर  के गांवों में हिंदू धर्म के मंदिरों में दिन प्रतिदिन हो रही बेअदबी की घटनायों  बढ़ती जा रिहा । जिससे लेकर हिंदु सगठनों व आम लोगों में प्रशासन के प्रति रोष...
Translate »
error: Content is protected !!