एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई : भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं अवैध शराब बरामद

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को सशक्त नेतृत्व एवं चिट्टा माफिया के समूल नाश की प्रतिबद्धता के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा निरंतर, प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 01 मार्च, 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध समकालिक/समानांतर तलाशी एवं छापेमारी अभियान संचालित किया गया। यह विशेष अभियान राज्य गुप्तचर विभाग, सशस्त्र बलों तथा जिला पुलिस की संयुक्त एवं खुफिया-आधारित कार्रवाई के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रवक्ता ने कहा कि अभियान के दौरान ड्रग डिटेक्शन किट का प्रभावी उपयोग किया गया तथा तलाशी, बरामदगी एवं गिरफ्तारी की समस्त प्रक्रिया की विधिवत वीडियोग्राफी सुनिश्चित की गई। सभी कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट, बीएनएसएस, आर्मस एक्ट तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के पूर्ण अनुपालन में की गई। अभियान के दौरान कुल 145 स्थानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान 406 ग्राम चरस, 19.236 ग्राम चिट्टा, 124 ग्राम चूरा-पोस्त तथा 4,65,100 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत 06 तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 04 अभियोग पंजीकृत किए गए।
राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस नशामुक्त समाज के लक्ष्य की दिशा में इस अभियान को और अधिक व्यापक, वैज्ञानिक, आक्रामक एवं शून्य-सहिष्णुता के दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। पुलिस विभाग ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या निकटतम पुलिस थाना में दें। सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता से हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश में चिट्टा माफिया के समूल नाश के लिए हर सम्भवन प्रयास कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

78 किलो दूध देने वाली पंजाब की गाय बनी विजेता…क्या है खासियत?

हनुमानगढ़ ; राजस्थान के हनुमान गढ़ में राष्ट्रीय स्तर की दूध चुवाई प्रतियोगिता में RCBA के बैनर तले ऑल इंडिया डेयरी चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मिल्किंग चैंपियनशिप में देश कई राज्यों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

300 बागवानों ने फार्मर कंपनी शुरू कर सेब सीजन में अर्जित किया 3 लाख से अधिक का मुनाफा

करसोग : राज्य सरकार की मदद से 300 बागवानों ने फार्मर कंपनी शुरू कर सेब सीजन में अर्जित किया 3 लाख से अधिक का मुनाफा राज्य सरकार ने करसोग वैली फार्मर प्रोडयूसर लिमिटिड कम्पनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र समाप्त : 10 विधेयक पारित, विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

एएम नाथ।  शिमला, 28 मार्च :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र समापन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव के दौरान आयोजित हुआ फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम

एएम नाथ।  बिलासपुर 23 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा समस्त सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आज फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम का...
Translate »
error: Content is protected !!