रवनीत बिट्टू हो सकते हैं पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष

by

जल्द ही पंजाब भाजपा में बड़े बदलाव हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को पंजाब भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दरअसल, कुछ समय पहले पंजाब भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरें आई थीं, जिन्हें भाजपा ने खारिज कर दिया था.  हालांकि, भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार जाखड़ के इस्तीफे की खबरों के बाद पंजाब भाजपा के नेता उनसे नाराज़ चल रहे हैं. उन्होंने हाईकमान को संदेश भेजा है कि सुनील जाखड़ को अब अध्यक्ष पद से हटा दिया जाए. ऐसी स्थिति में जानकारी मिल रही है कि जाखड़ की जगह रवनीत बिट्टू को जिम्मेदारी दी जा सकती है.

भाजपा संगठन से होगा नया अध्यक्ष-  पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत गरेवाल ने कहा कि नए अध्यक्ष को लेकर केंद्रीय नेतृत्व सोच-समझकर फैसला करेगा. लेकिन जब तक जाखड़ अध्यक्ष रहेंगे, वे उनके साथ मिलकर काम करेंगे. हरजीत गरेवाल ने दावा किया कि जाखड़ भाजपा में बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि कई बार कार्यकर्ता जल्दबाज़ी में फैसले कर लेते हैं.

बिट्टू के अध्यक्ष बनने से माहौल बिगड़ेगा- अगर भाजपा रवनीत बिट्टू को पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करती है, तो इससे पंजाब की सामुदायिक एकता को नुकसान होगा. वेरका ने आरोप लगाया कि बिट्टू एक नकारात्मक व्यक्ति हैं और नफरत फैलाने वाली बातें करते हैं, इसलिए उन्हें अध्यक्ष नहीं बनाया जाना चाहिए.

लोकसभा चुनाव हार गए थे बिट्टू :   2024 के लोकसभा चुनावों से पहले रवनीत बिट्टू ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया था. इसके बाद चुनाव में लुधियाना से बिट्टू के खिलाफ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को मैदान में उतारा गया था, जहां बिट्टू को वड़िंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू : किसान व ग्रामीण उत्थान पर है इस बार बजट का फोकस- राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वृषभ पूजन के साथ किया मेले का शुभारंभ सुंदरनगर,22 मार्च।   मेले और पर्व पुरातन संस्कृति के संवाहक है, जिसमें हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक मिलती है। यह उद्गार सुंदरनगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में सभी शिक्षण संस्थान 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 3 सितम्बर।  उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने बताया कि लगातार हो रही भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार की...
article-image
पंजाब

सव. कपिश सूद की आंखें रोटरी आई बैंक को दान की

होशियारपुर  :  स्थानीय मोहल्ला सुखदेव नगर के रहने वाले सव. कपिश सूद (25)की आंखें आज उनकी मौत के बाद परिवारिक मैंबरों ने रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसपलांट सोसाइटी को दान की और इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में 1.09 करोड़ रूपये से 73 परिवारों ने बनाए आशियाने : स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत मकान बनाने को सरकार दे रही है डेढ़ लाख रूपये

रोहित भदसाली।  जोगिन्दर नगर, 25 सितंबर :  जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का यह सपना होता है कि उसका अपना घर हो, जिसके नीचे अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन पोषण कर सके। इंसान...
Translate »
error: Content is protected !!