एएसआई को दूर तक घसीटता ले गया ड्राइवर, हालत नाजुक : जालंधर में कार को रोकने का किया इशारा तो- तेज रफ्तार कार ने एएसआई को मारी टक्कर

by

 जालंधर :   शाहकोट के पास एक तेज रफ्तार कार ने एएसआई को टक्कर मार दी। कार एएसआई को घसीटते हुए अपने साथ ले गई। साथ ही कुछ दूरी पर ले जाकर एएसआई सुरजीत को गिरा दिया।   इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. साथी पुलिसकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जालंधर मोगा नेशनल हाईवे पर एएसआई को कार से उड़ाने के मामले पर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने कहा कि एएसआई ने हाईटेक नाके पर गाड़ी को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन, कार चालक ने एएसआई के ऊपर ही गाड़ी चढ़ा दी। इसकी वजह से एएसआई को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

एएसआई सुरजीत को टक्कर मारने की पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार एएसआई सुरजीत को घसीटते हुए ले जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एएसआई हवा में उछलते हुए दिखाई दिए। सुरजीत सिंह बाजवा कलां के रहने वाले हैं और वो जालंधर देहात पुलिस में तैनात हैं।  गुरुवार को उनकी ड्यूटी शाहकोट में सतलुज दरिया से सटे कावां पत्तन गांव में हाईटेक नाके पर लगाई गई थी। दोपहर के समय जब उन्होंने एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रुकने की बजाय स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान एएसआई सुरजीत सिंह ने साइड होने की कोशिश की लेकिन तब तक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और घसीटते हुए डिवाइडर पर जाकर गिरा दिया. कार चालक तुरन्त गाड़ी से उतरा और फरार हो गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मान की रिश्वत पर चोट : कोई रिश्वत मागें मना मत करना आडियो या बीडीओ रिकार्ड कर भेज देना: मुख्यमंत्री मान

शहीद भगत सिंह की बरसी पर तेईस मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे अपना बाट्ऐप नंबर जारी चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पहला कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान...
article-image
पंजाब

शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर 23 मार्च को – मोटीवेटर दिनेश सिंह राणा

गढ़शंकर, 19 मार्च : शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 23 मार्च दिन शनिवार को गढ़शंकर में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते उपकार...
article-image
पंजाब

श्री चरणछोह गंगा एवं सदन भूमि से संबंधित मामला” गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी और आदि धर्म मिशन ने बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी

श्री चरणछोह गंगा एवं सदन भूमि को लेकर सरकार अपना रुख स्पष्ट करे/संत समाज होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु रविदास सदन श्री खुरालगढ़ साहिब की जमीन पर अवैध कब्जे और श्री चरणछोह गंगा के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज से माता गुजर कौर और साहिबजादों की अद्वितीय शहादत को समर्पित एक गुरमति चेतना मार्च आयोजित 

कालेज के गुरुद्वारा साहिब में गुरमति समागम करवाया गढ़शंकर, 23 दिसंबर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और शिक्षा सचिव सुखमिंदर सिंह के आदेश पर कॉलेज से एक गुरमति...
Translate »
error: Content is protected !!