एएम नाथ। ऊना। एकल नारी शक्ति संगठन ने करवाचौथ मनाकर समाज में प्रचलित रूढ़िवादी सोच को चुनौती दी। एमसी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से करीब 30 एकल महिलाओं ने एक साथ त्योहार मनाया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाई, चूड़ियां पहनीं और सरगी बांटकर खुशियां साझा कीं।
कृषि सहकारी सभा की जिला अध्यक्ष कांता शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल करवाचौथ मनाना नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना भी है कि जीवनसाथी का साथ छूट जाने से किसी महिला की खुशियां, इच्छाएं और सम्मान के साथ जीने का अधिकार समाप्त नहीं हो जाता। एकल महिलाओं को भी सजने-संवरने और त्योहार मनाने का पूरा अधिकार है।
उन्होंने कहा कि समाज में एकल महिलाओं के शृंगार और त्योहार मनाने को लेकर बनी रूढ़िवादी सोच के बीच यह आयोजन महिलाओं को अपनी खुशियां साझा करने का अवसर देता है। संगठन पिछले आठ वर्षों से इस परंपरा को निभा रहा है, ताकि महिलाएं सामाजिक दबाव से मुक्त होकर अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी सकें।
कार्यक्रम में परवीन कुमारी, सीता देवी, नरेश कुमारी, उर्मिला देवी, शकरी देवी, संतोष कुमारी, सरोज देवी, वंद
