एक क्लिक पर मिल रहीं 275 सेवाएं :गोकुल बुटेल ने किया डिजिटल हेल्पलाइन का शुभारंभ

by

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार आईटी नवाचार, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस गोकुल बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया है। इसी सोच के साथ कार्य करते हुए ई-सेवाओं को बढ़ाकर 275 तक पहुंचाया गया है। लोगों को घर बैठे एक क्लिक पर सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन ई-सेवाओं को और बढ़ाकर 300 से अधिक कर दिया जाएगा। मैहली में डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस विभाग कार्यालय आईटी भवन के सभागार में डिजिटल हेल्पलाइन का गोकुल बुटेल ने शुभारंभ किया।

                        इस अवसर पर बुटेल ने कहा कि डिजिटल हेल्पलाइन को सरकारी विभागों के अधिकारियों के लिए बनाया गया है, ताकि लोगों को सेवा प्रदान करने में आ रही समस्याओं का निदान त्वरित किया जा सके। किसी भी ई-सेवा एप्लीकेशन एवं पोर्टल से जुड़ी समस्या के लिए सरकारी विभागों के अधिकारी हेल्पलाइन नंबर 0177-3525101/02 पर संर्पक कर सकते हैं। हर पंजीकृत समस्या के लिए एसएमएस के माध्यम से एक टिकट नंबर जनरेट किया जाएगा जिससे समस्या समाधान प्रक्रिया को ट्रैक किया जा सकता है। सचिव डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस राखिल काहलों ने सभी का धन्यवाद किया।

शिमला और कांगड़ा में बन रहे आईटी पार्क :  गोकुल बुटेल ने कहा कि प्रदेश में 2 आईटी पार्क कांगड़ा और शिमला में बनाए जा रहे हैं ताकि प्रदेश के शिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों की ओर रुख न करना पड़े।
ई-सर्विसेज की साल में होती हैं 20 लाख ट्रांजेक्शन :   गोकुल बुटेल ने कहा कि इन ई-सर्विसेज की साल में 20 लाख ट्रांजेक्शन होती हैं। ई-विधान की शुरुआत वीरभद्र सिंह की सरकार के समय में हुई थी और इसका अनुसरण राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। आने वाले 2 साल में प्रदेश आईटी के क्षेत्र में दक्षिण भारतीय राज्यों से आगे निकल जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों एवं केन्द्र संचालकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा संवाद समारोह वर्चुअल माध्यम से ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित

शिमला 07 मार्च :जन औषधि परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के लाभार्थियों एवं केन्द्र संचालकों के साथ सीधा संवाद समारोह के आयोजन का वर्चुअल कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्टेट नोडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने वन स्टॉप सेंटर और समूर कलां स्थित संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह का किया निरीक्षण

रोहित राणा । ऊना, 20 नवंबर। बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल ने की। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS अशोक तिवारी होंगे डीजी विजिलेंस हिमाचल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कैडर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी को प्रदेश सरकर ने डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो के पद पर तैनाती दी है। आईपीएस अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुझे भी मारने की हुई कोशिश- जब श्री आनंदपुर साहिब का था सांसद : 3 कार्यक्रम रद्द करने पड़े, RDX लेकर घूमता है आरोपी – पूर्व CM की आई याद : रवनीत सिंह बिट्टू

चंडीगढ़।  पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को गोल्डन टेंपल के गेट पर हुए हमले के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना...
Translate »
error: Content is protected !!