एक क्षेत्र हुआ कंटेनमेंट जोन में शामिल जबकि 17 हुए सूची से बाहर

by
ऊना – एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत लोअर बढ़ेड़ा के वार्ड 3 में फतेह निवास को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे जबकि कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।
ये क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर
एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने बताया कि उपमंडल ऊना के तहत अप्पर बसाल के वार्ड 2 में राज कुमार के घर व वार्ड 6 में बलराज के घर, बसोली के वार्ड 5 में अवतार कौर के घर, रक्कड़ कॉलोनी के वार्ड 5 में विजय शर्मा के घर तथा इक्बाल सिंह के घर, रायपुर के वार्ड 1 में अच्छर मल के घर व वार्ड 7 में राजिन्द्र सिंह के घर, औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर स्थित योगेश के घर, लमलेहड़ा के वार्ड 4 में अरुण कुमार के घर, जलग्रां स्थित ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में बासुदेव धीमान के घर तथा बलराम कपिल के घर को हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है।
एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत लोअर पंजावर के वार्ड 1 में बलदेव सिंह के घर, पंजावर के वार्ड 4 में रीता रानी के घर, गोंदपुर जयचंद के वार्ड 3 में प्रवीण कुमार के घर, हीरां के वार्ड 3 में शिव मंदिर से जसप्रीत के घर, धर्मपुर के वार्ड 4 में दीक्षित शर्मा के घर और ललड़ी के वार्ड 11 में सुरिन्द्र कुमार के घर से ओमपाल के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में अब कफ्र्यू में ढील प्रदान की जाएगी जबकि आगामी 14 दिनों की अवधि तक एक्टिव केस फाईंडिंग का कार्य जारी रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पराला में 100.42 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया

ठियोग :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के ठियोग के पराला में 100.42 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक फल विधायन संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एबीवीपी ने सीएम को सौंपा ज्ञापन: बहुदेशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण अति शीघ्र किया जाए

शिमला| हिमाचल की राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों के चुनाव को लेकर एबीवीपी की इकाई ने बुधवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। इकाई सचिव कमलेश ने मुख्यमंत्री से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनीष गर्ग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत पल्हेच में जांची व्यवस्था

नए मतदाता हरीश ठाकुर से उनके आवास पर की मुलाकात। सोलंन : हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज सोलन ज़िला के 53-सोलन (अ.जा.) निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया कहा…… प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं लोगों की समस्याएं

चंबा, 15 जुलाई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति...
Translate »
error: Content is protected !!