एक पेड़ बुजुर्गों के नाम” अभियान से विद्यार्थियों को मिला पर्यावरण संरक्षण का संदेश : पूर्व सांसद खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जेजों में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

by

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जेजों में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

होशियारपुर, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज, जेजों में “एक पेड़ बुजुर्गों के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल कर्मजीत कौर ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार के प्रत्येक बुजुर्ग के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित देखभाल और परवरिश करें। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संस्कारों को जीवंत बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम भी है। यदि प्रत्येक विद्यार्थी इस संकल्प को अपनाए तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी नई मजबूती मिलेगी।
प्रिंसिपल कर्मजीत कौर ने स्वयं एक पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और विद्यार्थियों को संदेश दिया कि पौधे को केवल लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल कर उसे एक वृक्ष के रूप में विकसित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, हरियाली और स्वस्थ वातावरण प्रदान करेगा।
इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों, अध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने “एक पेड़ बुजुर्गों के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जन आंदोलन बनाने का भी संकल्प व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस-ईरान से तेल खरीद पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप के फैसले पर टिकी भारत की नजर

अमेरिकी संसद से बिल पास, ट्रंप को अतिरिक्त शुल्क लगाने का अधिकार मिल सकता है; भारत ने कहा- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे हर जरूरी कदम अमेरिका में रूस और ईरान से...
article-image
पंजाब

पाले दा मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में पूनम परदेसी के भजनों पर खूब झूमें श्रद्धालु

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : श्री द्वारकानाथ मंदिर (पाले का मंदिर), नई आबादी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं नन्द उत्सव बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर दीदी...
article-image
पंजाब

विकास मंच गढ़शंकर ने बिभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को क्लर्क के जरिए सौंपा

गढ़शंकर :  विकास मंच गढ़शंकर ने एसडीएम गढ़शंकर की गैरमौजूदगी में ऑफिस क्लर्क रणदीप कुमार के जरिए एसडीएम गढ़शंकर को बिभिन्न्न मांगों को लेकर  दिया। विकास मंच के प्रधान कामरेड कुलविंदर संघा ने कहा...
article-image
पंजाब

चिराग सोनी की याद में आयोजित कैंप में 73 युनिट रक्तदान

गढ़शंकर, 12 अगस्त: चिराग सोनी की स्मृति में गढ़शंकर दाना मंडी में आयोजित तीसरे स्वैच्छिक रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर में 73 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और चिकित्सा शिविर में 87 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य...
Translate »
error: Content is protected !!