एक से 4 मार्च तक आयोजित होगा सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव : मेले में इस बार शामिल की जाएंगी नई गतिविधियां : कैप्टन रणजीत सिंह

by
डीसी गंधर्वा राठौड़ ने जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ की बैठक
उपसमितियों का गठन करके अधिकारियों को सौंपी विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी
एएम नाथ।  सुजानपुर 29 जनवरी। ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार पहली मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। उत्सव की आयोजन समिति ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को यहां मिनी सचिवालय में जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक उत्सव सुजानपुर की पहचान है। इस उत्सव को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा और इसमें कई नई गतिविधियां शामिल की जाएंगी।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम सुजानपुर को मेला अधिकारी और डीएसपी को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा मेले के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने और विभिन्न गतिविधियों जैसे-सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियों, झांकियांे, स्मारिका का प्रकाशन तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं इत्यादि के संचालन के लिए अलग-अलग उपसमितियांे का गठन कर दिया गया है।
उपायुक्त ने सभी उपसमितियों के प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दें और फरवरी के दूसरे हफ्ते तक सभी प्रबंधों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तय कर दें। सुजानपुर शहर, चौगान और इसके आस-पास के सभी क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शौचालय एवं सफाई, अग्निशमन और अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित मरम्मत कार्य अतिशीध्र पूरे होने चाहिए।
उपायुक्त ने बताया कि एक मार्च को परंपरा के अनुसार भव्य शोभा यात्रा और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। मेले के दौरान चौगान में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थाओं की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। उपायुक्त ने इन प्रदर्शनियों के स्टॉल की डिमांड 10 फरवरी तक भेजने के निर्देश दिए। प्रदर्शनी स्टॉल का शुल्क 11 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। प्लॉट आवंटन, पार्किंग, कानून व्यवस्था, प्रतिभागियों एवं डयूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम विकास शुक्ला, एसी टू डीसी चिराग शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी उत्सव की तैयारियों की जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य के पिता राकेश शर्मा की अंतरिम अग्रिम जमानत 26 अप्रैल तक बढ़ी

एएम नाथ। शिमला,1 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोमवार को हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा की अंतरिम अग्रिम जमानत 26...
हिमाचल प्रदेश

सैनिक विश्राम गृह चम्बा में 5 जनवरी को आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर-उपनिदेशक, सैनिक कल्याण

9 जनवरी को विश्राम गृह चुवाड़ी में भी आयोजित होगा चिकित्सा शिविर एएम नाथ। चम्बा : कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवा निवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विस्थापित कश्मीरियों के लिए लोकसभा चुनाव में  मतदान की विशेष सुविधा – DC अनुपम कश्यप

 विस्थापित कश्मीरी नागरिक फॉर्म-M और फॉर्म-12C भरकर सम्बंधित इआरओ के पास करवाएं जमा* शिमला 30 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार ऐसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढगवार में 225 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक मिल्क प्लांट की आधारशीला रखेंगे मुख्यमंत्री

बहुरेंगे दूध उत्पादकों और पशुपालकों के दिन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल एएम नाथ।  धर्मशाला, 22 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 23 जनवरी (बृहस्पतिवार) को धर्मशाला के ढगवार में 225 करोड़ रूपये की...
Translate »
error: Content is protected !!