एचआरटीसी को आत्म निर्भर बनाने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम : अजय वर्मा

by
 धर्मशाला को मिलीं 15 इलेक्ट्रिक बसें, वोल्वों बसें खरीदने की तैयारी
 एएम नाथ। धर्मशाला 19 अप्रैल। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि एचआरटीसी को आत्मनिर्भर एवं व्यवहार्य बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी को मजबूती देने के उद्देश्य से ही कार्य किया जा रहा है। निगम के बेड़े में समय-समय पर नई बसें शामिल कर लाभ अर्जित करने वाले रूट आरंभ किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में सरकार ने कार्य शुरू कर दिया है। बीते दिनों में सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे। अब बसों को भी इलेक्ट्रिक में बदला जा रहा है। सरकार बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक बसों को निगम के बेड़े में शामिल करने जा रही है। इसकी शुरुआत हो गई है। हाल में 15 इलेक्ट्रिक बसें धर्मशाला पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी नई वोल्वो बसें भी खरीदने जा रही है ताकि एचआरटीसी के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। शनिवार को धर्मशाला में परिधि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों से एचआरटीसी की बसें यात्रियों के लिए आरामदायक सफर और विश्वास का पर्याय बन गई हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की असली ताकत इसके कर्मचारियों की निपुण कार्यशैली और समर्पण भाव में निहित है, जो दिन-रात अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी ने ही दो वर्ष का अनुबंध काल पूर्ण करने वालों सबसे पहले नियमित किया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला मंडल में 601 रूट्स चलाए जा रहे हैं जिनमें से 378 लोकल तथा 223 लाॅंग रूट संचालित हो रही हैं। इस मंडल 2485 कर्मचारी अपने सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड, ग्रीन कार्ड तथा सम्मान कार्ड भी दिए जा रहे हैं इस सुविधा का लाभ करीब 65214 लोग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा मंडल के अधीन 16 बस अड्डों का संचालन भी किया जा रहा है तथा आधुनिक सुविधा से लैस अड्डों के निर्माण के लिए भी सरकार कदम उठा रही है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी ने अपनी बसों में कैशलेस भुगतान विकल्प भी शुरू किया है, हिमाचल प्रदेश परिवहन क्षेत्र में ऐसी सुविधाएं प्रदान करने वाला पहला राज्य बन गया है। कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसें जनमानस को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने का सर्वश्रेष्ठ साधन हैं। प्रदेश सरकार परिवहन निगम को और बेहतर बनाकर लोगों को श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने और निगम को देश की बेहतरीन इकाइयों में से एक बनाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाली बसों पर निगम की ओर से जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा। वहीं जगह-जगह नाका और टीमों के माध्यम से अवैध रूप वोल्वो बसों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
All reactions:

Kangra Public Relations and 2 others

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

होशियार सिंह को 14 महीने बाद आई कंपार्टमेंट, अब दोबारा वही पेपर : कमलेश ठाकुर

मुझे अपनी जिम्मेदारियों का अहसास, विरोधी रहे निभाने में नाकाम,   भाजपा ने उपचुनाव थोपकर जनता पर डाला 100-150 करोड़ का बोझ एएम नाथ। देहरा :     कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा...
हिमाचल प्रदेश

गगरेट विस क्षेत्र के मुबारिकपुर में आयोजित किया जाएगा जनमंचः एडीसी

उद्योग एवं परिवहन मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊना (16 नवंबर)- हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जनमंच का आयोजन 21 नवंबर को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव तक जेल में रहेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल : केजरीवाल जितना दिन जेल में रहेंगे आप उतनी होगी कमजोर

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से छूटने ही वाले थे कि बड़ा खेल हो गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने उन्हें भरी अदालत से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडलायुक्त ने मतदाता जागरूकता के लिए डेमोक्रेसी वाहन को दिखाई हरी झंडी : जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र तक पहुंचकर मतदाताओं को करेगी जागरूक

जोगिन्दर नगर, 03 अप्रैल- मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह परिसर जोगिन्दर नगर से मतदान के प्रति मतदाता जागरूकता के लिए डेमोक्रेसी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...
Translate »
error: Content is protected !!