एचपी शिवा परियोजना से किसानों को मिल रहा सीधा लाभ : ललाणा और छुईघाट के बागवानों की मौसम्मी फसल की दूसरी खेप पहुंची राजपुरा रिलायंस स्टोर

by
एएम नाथ। शिमला : धर्मपुर, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल के ललाणा और छुईघाट क्षेत्रों के बागवानों को निरंतर लाभ मिल रहा है। इन क्षेत्रों में उगाई गई मौसम्मी की दूसरी खेप, रविवार को सफलतापूर्वक रिलायंस कंपनी के राजपुरा (पंजाब) स्थित स्टोर तक पहुंचाई गई।
इस बार बागवानों द्वारा तैयार की गई लगभग 2 मीट्रिक टन फसल को सीधे रिलायंस कंपनी के राजपुरा (पंजाब) स्थित स्टोर भेजा गया, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिल रहा है। इस पूरी प्रक्रिया की देखरेख क्षेत्रीय विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान विभाग डॉ अनिल ठाकुर द्वारा की गई। डॉ. अनिल ठाकुर के नेतृत्व में उत्पाद की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया और फसल का सुरक्षित ढंग से परिवहन सुनिश्चित किया गया।
डॉ. ठाकुर ने बताया कि इस पहल से किसानों की आमदनी बढ़ रही है क्योंकि अब उपज सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है। पारंपरिक मंडी प्रणाली की तुलना में यह तरीका अधिक लाभकारी और सुविधाजनक है।”
उन्होंने कहा कि एचपी शिवा परियोजना के तहत बागवानी क्षेत्र को नया बाज़ार मिल रहा है, जो न केवल आयवृद्धि का जरिया बनेगा, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और बाजार-सक्षम भी बनाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में किसकी सरकार? Exit Poll के आंकड़े भूल जाइए : वोटिंग प्रतिशत से समझिए जमीनी सच्चाई

दिल्ली चुनाव में मतदान के बाद अब एक ही सवाल चर्चा में है कि आखिर मतदाताओं ने इस बार किसका खेल किया? वो भी इसलिए क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं ने 2025 के इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीबीएनआईए ने बद्दी नालागढ़ सड़क की खस्ताहलत पर जताई चिंता

बारिश के बाद सड़क की हालत और खराब हुई एनएचएआई को अवगत कराने के बावजूद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई बीबीएन, 4 फरवरी (तारा) : बीबीएन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए किया जा रहे अहम बदलाव : आर.एस. बाली

पंडित राघवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में रहे मुख्य अतिथि एएम नाथ। नगरोटा, 29 नवंबर। स्कूल मंच से बच्चों को मिलता है आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा निर्धारित करने में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा 25 सितंबर को विधानसभा के बाहर बड़ा प्रदर्शन करेगी : मुख्यमंत्री के गृह जिले में एक बहन का मुंह काला कर, बाल काट कर गांव में घुमाने से कानून व्यवस्था की पोल खुल गई : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : भाजपा के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी विधायक दल के साथ मिलकर भाजपा बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई , गारंटी, संस्थान बंद करने, आपदा में भाई-भतीजावाद आदि मुद्दों...
Translate »
error: Content is protected !!