एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहली बैठक : एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए मिलकर काम करने को बेहतरीन मंच देगी फेडरेशन : फेडरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुधीर शर्मा

by

धर्मशाला,16 जून। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहली बैठक शुक्रवार को धर्मशाला में फेडरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें फेडरेशन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन की काफी संभावना है। यहां पर एडवेंचर टूरिज्म को अधिक से अधिक प्रमोट किया जाना जरूरी है। इससे यहां पर्यटन भी बढ़ेगा और कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसी दृष्टि को लेकर एक फेडरेशन बनाई गई है, जिससे एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों को इकट्ठा किया जा सके और उनको बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि फेडरेशन के तत्वाधान में इसी साल नवंबर महीने में धर्मशाला में इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एक्सपो आउटडोर स्पोर्ट्स इक्विपमेंट एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया जा रहा है। अपनी तरह का यह दक्षिण एशिया का ऐसा पहला आयोजन होगा। भारत सरकार का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के बैनर तले आयोजित होने वाले इस एक्सपो में एडवेंचर स्पोर्ट्स को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ता धर्मशाला आएंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेलों को लेकर चर्चा होगी। इसमें प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट से जुड़े लोग भी भाग लेंगे। इस एक्सपो के दौरान एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर फेडरेशन के सदस्य अरविंद कंवर, जगदीप सिंह भल्ला, चेतक कंवर, अजय शर्मा, एडवोकेट अंकुर सोनी, अरविंद पाल, गौतम ठाकुर, सतीश कुमार, अविनाश धवन, डा चंद्रभूषण, डा निशांत मेहता, मुनीष दीक्षित व सुधांशु मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 23.20 करोड़ रुपये लागत की आठ विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान 23.20 करोड़ रुपये की लागत की आठ विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किये। मुख्यमंत्री ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिकारी अपनी ही गोली का हो गया शिकार : शादी की धाम खाने के बाद जंगल के लिए निकले 3 दोस्त

मंडी । . शिकारी अपनी ही बंदूक की गोली का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है, जहां पर जंगल में दोस्तों के साथ शिकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कौशल दिवस पर आईटीआई ऊना में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

ऊना – विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना के नए कैंपस एंव टक्का रोड पुराने कैंपस में भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दरबार लख दाता साखी सुलतान गोनस पाक सरकंार गयारवीं वाले के धार्मिक स्थल भंडियार में वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित

देश में शांति बनाए रखने और समस्त देशवासियों में भाईचारक सांझ और उनकी उन्नित की गद्ीनशीन बाबा काले शाह ने की दुआ गढ़शंकर । दरबार लख दाता साखी सुलतान गोनस पाक सरकंार गयारवीं वाले...
Translate »
error: Content is protected !!