*एडीसी का ’कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर : भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा होगी सुनिश्चित

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 9 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जिले में भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खुदाई कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति से बचाव हेतु ’कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। बुधवार को एनआईसी कक्ष में सुरक्षित उत्खनन के लिए कॉल बिफोर यू डिग ऐप के क्रियान्वयन पर चर्चा को बुलाई बैठक की अध्यक्षता के रहे थे। इसमें लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, नगर निगम ऊना, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग सहित कई अन्य विभाग शामिल थे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिले में विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों के दौरान कई बार बिना पूर्व जानकारी के की गई खुदाई से भूमिगत टेलीफोन लाइनों, बिजली केबलों, जलापूर्ति पाइपलाइनों आदि को नुकसान होता है, जिससे न केवल विभागों को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि आम नागरिकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से बचाव के लिए ‘कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप एक अत्यंत उपयोगी माध्यम है, जिसे सभी संबंधित विभागों को अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए।
बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश ग्रामीण लाइसेंस सेवा क्षेत्र के निदेशक चंद्रभान यादव ने ऐप की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यह ऐप भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की एक अभिनव पहल है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया था। ऐप का उद्देश्य खुदाई करने वाली एजेंसियों और भूमिगत संपत्ति के मालिकों के बीच समन्वय स्थापित करना है, जिससे खुदाई से पूर्व आवश्यक अनुमति एवं जानकारी प्राप्त कर संभावित नुकसान से बचा जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे ऐप के प्रयोग को अपनी कार्यप्रणाली में शामिल करें और सुनिश्चित करें कि भविष्य में कोई भी खुदाई बिना पूर्व अनुमति एवं समन्वय के न की जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल संरचनात्मक सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा, बल्कि शासन की जवाबदेही और दक्षता में भी वृद्धि करेगा।
उल्लेखनीय है कि कॉल बिफोर यू डिग’ सेवा मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल दोनों रूपों में उपलब्ध है। खुदाई से पहले इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अनुरोध करने पर संबंधित एजेंसियां भूमिगत संरचनाओं की जानकारी साझा करती हैं, जिससे सुरक्षित खुदाई सुनिश्चित की जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने सीवरेज फीस घटाकर आधा किया, सुक्खू सरकार ने टॉयलेट टैक्स लगाया  : जयराम ठाकुर

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था का पतन कर रहे हैं मुख्यमंत्री,  बच्चों के स्कूली बैग पर भी एचआरटीसी ने लगा दिया अलग किराया एएम नाथ। धर्मशाला :   धर्मशाला में मीडिया को संबोधित करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील – ADC अभिषेक वर्मा

शिमला 27 मार्च – अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल से सीधे होटल रूम ! गर्लफ्रेंड्स संग मस्ती कर रहे थे कैदी……जेल में बना था पूरा प्लान, डॉक्टर ने निभाई बड़ी भूमिका

जयपुर :   राजस्थान की राजधानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने जेल सिस्टम, पुलिस विभाग और डॉक्टरों की विश्वसनीयता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज के नाम पर चार खूंखार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बाल संरक्षण इकाई ने मनाया दत्तक ग्रहण माह

एएम नाथ। चम्बा : आज जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा द्वारा दत्तक ग्रहण माह नवंबर 2025 मनाया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा द्वारा विभिन्न पंचायत से आए पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता...
Translate »
error: Content is protected !!