एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से एनएसयूआई जिला मंडी के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल व कॉलेज परिसरों में युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसयूआई मंडी का ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ अभियान प्रदेश सरकार के नशा मुक्त हिमाचल के विज़न को मजबूती प्रदान करता है तथा प्रदेश में चिट्टा सहित नशे के खिलाफ चलाए जा रहे राज्य सरकार के अभियान को और गति प्रदान करता है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस प्रकार के अभियान अत्यन्त आवश्यक होते हैं।
एनएसयूआई जिला मण्डी के अध्यक्ष अनित जसवाल ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ से प्रेरित है और इसका उद्देश्य स्कूल व कॉलेज परिसरों को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम, नशा विरोधी शपथ, एंटी-चिट्टा वॉकथॉन एवं स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। अभियान 23 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पहले स्कूल स्तर पर तथा बाद में कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी तथा राकेश कालिया उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राजपुरा की टीम ने कबड्डी के खिताब पर कब्जा : नशे से दूर रखने के लिए दाड़वा पंचायत ने कराई प्रतियोगिता

पट्टा मेहलोग,18 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत दाड़वा पंचायत में चिट्टा व नशे से दूर रखने के लिए युवाओं के लिए दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई थी। पहले दिन 50 किलो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश ही नहीं, देश में हंसी का पात्र बन रही अपने फैसलों से सुक्खू सरकार – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : दो साल से अधिक समय से खाली पदों को खत्म करने की अधिसूचना और अगले ही दिन बैक डेट उसमें बदलाव करने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गहलोत’ और ‘पायलट’ ने डुबाई थी राजस्थान में कांग्रेस की नैया, अब हुड्डा और शैलजा ने हरियाणा में

चंडीगढ़ : हरियाणा चुनाव परिणाम आने से ठीक दो दिन पहले से ही दिल्ली में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा डेरा डाले बैठे थे। दोनों में से कोई भी चुनाव परिणाम के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क पर फंसे पर्यटकों को हिमाचल की महिलाओं ने पिलाई ‘अपनेपन वाली चाय : वायरल हुआ ये खूबसूरत वीडियो

मनाली : मनाली में इस सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी ने जहां एक ओर सैलानियों की मुश्किलें बढ़ा दीं, वहीं दूसरी ओर इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल भी सामने रख दी. भारी हिमपात के...
Translate »
error: Content is protected !!