एनकार्ड की बैठक में नशा मुक्त समाज के सृजन के लिए हुआ अहम विचार-विमर्श : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की कारगुजारियों पर विचार-विमर्श

by

एस.डी.एम्ज को नशा जागरुकता संबंधी बनाई गई सब डिविजनल कमेटियों को एक्टिव करने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 27 अगस्त: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा के लिए आज नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) मकैनिजम के अंतर्गत जिला स्तरीय कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने की। बैठक में पुलिस, आबकारी, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग, युवक सेवाएं विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में जिला प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस लड़ाई में सिर्फ प्रशासन की ही नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। हमें मिलकर ऐसे कदम उठाने होंगे, जो न केवल नशे की रोकथाम करें बल्कि इसके खिलाफ जन जागरूकता भी बढ़ाएं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और इस दिशा में और भी ठोस कदम उठाएं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने एस.डी.एम्ज को निर्देश दिए कि वे अपने पुलिस काउंटर पार्ट के साथ मिलकर सब डिविजनल कमेटियों को एक्टिव करें और गतिविधियां करवाएं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करने की हिदायत दी।

एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने बैठक में नशे के खिलाफ पुलिस विभाग की अब तक की कारगुजारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर सख्ती से शिकंजा कसने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और इसमें जनता का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाएं और समाज के हर वर्ग को इसमें शामिल करें। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने भी इस बात पर जोर दिया कि हर विभाग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नशे के खिलाफ उनके द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। पुलिस विभाग ने नशा तस्करों पर की गई कार्रवाई, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने नशा मुक्ति केंद्रों की स्थिति और उनकी गतिविधियों की जानकारी दी। स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चलाए गए अभियानों की जानकारी दी।

इस अवसर पर एस.पी(डी) सर्बजीत सिंह बाहिया, एस.पी(मुख्यालय) मनोज ठाकुर, एस.डी.एम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम टांडा प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम होशियारपुर संजीव शर्मा, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह बैंस के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अग्निशमन सेवाओं में महिलाओं को किया जाएगा शामिल …प्रदेश में शीघ्र होगी होम गार्ड की भर्ती : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने हिमाचल गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 63वें स्थापना दिवस की अध्यक्षता की एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला स्थित सरघीण में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा...
article-image
पंजाब

तिरंगे झंडे दुकानों एवं घरों पर लगाए : निमिशा मेहता ने अड्डा झुंगियां से हर घर तिरंगा की शुरुआत की

गढ़शंकर: भारत की आने वाली 75वीं आजादी की वर्षगांठ के संबंध में भाजपा द्वारा शुरु की गई घर-घर तिरंगा मुहिम की शुरुआत हलका गढ़शंकर में भाजपा वर्करों द्वारा निमिशा मेहता की अगुवाई में अड्डा...
article-image
पंजाब

सोनी की अध्यक्षता में आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन : हरभजन लाल सरोआ परिवार का किया विशेष सम्मान

गढ़शंकर : आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब ने संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर कुमार और जिला अध्यक्ष जसप्रीत कौर मौजूद रहे।...
Translate »
error: Content is protected !!