एनजीटी तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें सभी विभाग : एडीसी

by
धर्मशाला, 28 नवम्बर। सभी विभाग नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में आज वीरवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के तहत कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने यह बात कही। बैठक में जिला में एनजीटी के तहत गठित कमेटियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। एडीसी ने कहा कि एनजीटी के नियमों को लेकर सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहें तथा इसकी अनुपालना के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में तेजी से कार्यों का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण में स्वच्छता बनाए रखने के दृष्टिगत नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट तथा कंस्ट्रक्शन वेस्ट आदि के प्रबंधन के लिए जो नियम बनाए गए है, उनका सफल तरीके से क्रियान्वयन विभाग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला के नदी-नालों में प्रदूषण, अवैध डंपिंग और अवैध खनन को रोकने के लिए आवश्यक कदमों को उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकता है, इस दिशा में भी विभागों को कार्य करना चाहिए।
बैठक में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के तहत जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं, जिला में बायो मेडिकल वेस्ट की मात्रा व उनका प्रबंधन, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसके अलावा जिला में चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली, निर्माणाधीन प्लांटों की प्रगति आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। विनय कुमार ने कहा कि जिला पर्यावरण योजना में सभी विभाग सामाजिक सहभागिता भी सुनिश्चित करें। बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ वरूण गुप्ता ने बैठक का संचालन किया तथा विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘नहीं हुई दोस्ती…दोस्ती न होने के कारण सुखबीर बादल और उनकी पार्टी अब सिर्फ लंबी थाना तक सीमित रह गई…प्रताप सिंह बाजवा का तंज

मंडी :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की आंखों में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ही खटकते हैं, क्योंकि वह देश की बात करते हैं और देशवासियों की समस्याओं को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारतीय औद्योगीकरण को बढ़ावा देने और समाज सेवा में सोनालिका ग्रुप का अहम योगदान : खन्ना

सोनालिका ग्रुप के वाईस चेयरमैन अमृतसागर मित्तल के जन्मदिन पर खन्ना ने दी शुभकामनाएं होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स ने जहाँ भारतीय औद्योगीकरण को...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर : विश्व बुजुर्ग सेहत संभाल दिवस मनाया गया

गढ़शंकर, 6 अक्तूबर: आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर रमन कुमार के नेतृत्व में विश्व बुजुर्ग सेहत संभाल दिवस मनाया गया। इस मौके संबोधित करते डॉ रमन कुमार ने बुजुर्ग लोगों...
article-image
पंजाब

भूरीवाले गर्ल्स कॉलेज मानसोवल के बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के नतीजे में कालेज में सेजल रही प्रथम

गढ़शंकर । महाराज भूरीवाले गरीबदासी एजुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित महाराज ब्रह्म नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल का बीकाम. तृतीय सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। कॉलेज प्राचार्या मैडम गुरशरण...
Translate »
error: Content is protected !!