आलमपुर जांगल में बनेगा आयुर्वेदिक अस्पताल- जनहित, लोकहित और सामाजिक कार्य मेरी प्राथमिकता : यादविंदर गोमा

by
45 लाख से निर्मित निरीक्षण कुटीर और प्रवेशद्वार लोगों को समर्पित,
आलमपुर, 28 नवंबर :- आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जांगल में 45 लाख से निर्मित प्रवेश द्वार और वन निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया।
मंत्री ने 7 लाख से जांगल बालकरूपी सड़क मार्ग पर बने प्रवेश द्वार और 38 लाख से बने वन विभाग के निरीक्षण कुटीर लोगों को समर्पित किया।
जांगल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आलमपुर जांगल क्षेत्र में आयुर्वेद का 10 बिस्तरों का अस्पताल आरंभ किया जाएगा और इसकी अधिसूचना 31 मार्च से पहले जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आलमपुर की अस्थाई पुलिस चौकी को वर्तमान सरकार ने स्थाई पुलिस चौकी का दर्जा दिया और 31 मार्च के पश्चात इसके भवन का निर्माण कार्य भी आरम्भ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पपरोला गांव को आलमपुर से जोड़ने के लिए न्यूगल नदी पर साढे आठ करोड रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है।
गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनहित, लोकहित और सामाजिक सभी कार्यों को पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों की सेवा में समयबद्व समर्पित करने के निर्देश विभागों को दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार, सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्याओं और मांगों का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जो आशीर्वाद और विश्वास उनपर जताया है वे अपने सामर्थ्य और क्षमता के अनुरुप कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जांगल चौक, जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख स्थानों में है और इसका सौंदर्यीकरण के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने जांगल चौक पर सोलर हाई मास्ट लाइट, प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर में 20 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।
उन्होंने विद्यालय में गेट और चार दिवारी के लिए 3 लाख और बास्केटबॉल सिंथेटिक ग्राउंड के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय नाले के तटीयकरण का भी आश्वासन दिया।
इससे पहले अरण्यपाल, वासु कौशल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और पालमपुर वन मंडल तथा जयसिंहपुर क्षेत्र में वन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जसवंत डढवाल, पूर्व प्रधान विक्रम मेहरा, बीडीसी सदस्य विनय खरोटिया, उपप्रधान संजय कुमार, सुरिंदर राणा, अधिशासी अभियंता सुरजीत कुमार, बीडीओ सिकंदर कुमार, डॉ अनिता शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव शर्मा सहित गणमान्य लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों को मिलेगा मात्र 40 फीसदी वेतन-स्टडी लीव पर जाने पर, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  सात अगस्त 2024 के बाद अध्ययन अवकाश पर जाने वाले प्रोफेसरों और शिक्षकों को कुल वेतन का सिर्फ 40 फीसदी वेतन ही मिलेगा। नए सीसीएस अवकाश नियमों के तहत अध्ययन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झिरालड़ी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : मुख्यमंत्री बिझड़ी में सुनेंगे जनसमस्याएं, क्षेत्रवासी करेंगे भव्य स्वागत: इंद्र दत्त लखनपाल

क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील बड़सर 23 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार 24 जनवरी को बिझड़ी-बड़सर के एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सम्मान मिला, लेकिन आवास नहीं; तीन महीने बाद भी सरकारी घर का इंतजार

एसएसपी शिमला गौरव सिंह को अब तक नहीं मिला सरकारी आवास, व्यवस्था पर सवाल एएम नाथ। शिमला : नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर सराहना बटोरने वाले शिमला के एसएसपी गौरव सिंह को अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए पहला मतदान  पूर्वाभ्यास संपन्न : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एएम नाथ। चंबा 24 अप्रैल :   लोकसभा निर्वाचन-2024  के सफल संचालन के दृष्टिगत उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत   पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!