एनडीएमए टीम एयरपोर्ट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की : राहत शिविर में जाकर प्रभावितों से की मुलाकात, उपलब्ध सुविधाओं बारे ली जानकारी

by

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चार सदस्यीय टीम ने बरसात से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा
प्रभावितों से मिलकर घटित आपदा बारे ली जानकारी
नूरपुर,16 सिंतबर। राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की पी. के. दास के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने शनिवार को ज्वाली उपमंडल के तहत आपदा प्रभावित न्यांगल पंचायत में बरसात के कारण भूस्खलन और जमीन धंसने वाली जगह का निरीक्षण किया तथा नुकसान का जायजा लिया। इस टीम में पी. के. दास के अतिरिक्त अमित टंडन, एस. के. जेना तथा महिंद्र राजा राम शामिल रहे।
एनडीएमए टीम ने प्रभावित परिवारों से घटनाक्रम तथा नुकसान बारे विस्तृत जानकारी हासिल की। टीम ने राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात कर प्रशासन द्वारा उनके रहनसहन तथा खानपान सहित उपलब्ध करवाई जा रही अन्य जरूरी सुविधाओं बारे जानकारी ली। उन्होंने प्रभावितों से मिलकर उनके स्थाई पुनर्वास के लिए आवास, आर्थिक सहायता तथा अन्य आवश्यक जरूरतों बारे उनकी भावनाओं को जाना।
इससे पहले,दोपहर एनडीएमए टीम का गगल हवाई अड्डा पहुँचने पर उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल, एडीएम रोहित राठौर सहित ज़िला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।
एनडीएमए टीम एयरपोर्ट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आपदा से हुए नुकसान बारे विस्तृत ब्यौरा लिया। उन्होंने आपदा के बाद प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं पुनर्वास के दौरान आवश्यक जरुरतों बारे विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। एनडीएमए टीम ने जिला प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट बनाने तथा प्रभावित परिवारों की भावनाओं तथा आवश्यक जरूरतों के अनुरूप राहत एवं पुनर्वास कार्यों का संचालन करने के लिए कहा।
उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने बरसात से हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा टीम के समक्ष रखा। उन्होंने राज्य सरकार के दिशानिर्देशानुसार प्रशासन द्वारा प्रभावितों को राहत पहुंचाने एवम पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों बारे जानकारी दी।
ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम,एसडीएम ज्वाली बचित्र सिंह ठाकुर सहित लोक निर्माण, जल शक्ति,बिजली बोर्ड,राजस्व,वन,कृषि तथा बागवानी आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने की दूसरी शादी : HAS ओशीन शर्मा से हुआ था तलाक, अब कौन बनी दुल्हन?

धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के भाजपा के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया (36) ने दूसरी शादी की है। धर्मशाला में पूर्व विधायक ने स्वाति कपूर से सात फेरे लिए हैं। इससे पहले, सूबे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माहवारी से संबंधित  प्रचलित  गलत भ्रांतियां  को  दूर करने के लिए जानकारी एवं जागरूकता  गतिविधियां महत्वपूर्ण  : ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को कार्य योजना तैयार करने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश

अपराजिता  मैं  चंबा की” कार्यक्रम के तहत  कार्यशाला आयोजित एएम नाथ। चंबा, 9 सितंबर : उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की अध्यक्षता में आज “अपराजिता  मैं  चंबा की” कार्यक्रम के तहत  किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में दर्दनाक हादसा …मकान पर पत्थर गिरने से घर में आए बेटी और दामाद की मौके पर मौत

विधायक डॉ. जनक राज ने जताया शोक एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर-पांगी क्षेत्र के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत चड़ी के सुतांह गांव में भारी बारिश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संस्कारी चोर : घर में घुसकर पहले नमस्कार किया, सो रही महिला के कानों से बालियां निकालीं, CCTV में कैद हुए 2 चोर गिरफ्तार

एएम नाथ :हमीरपुर. :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है. जहां पर एक घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग महिला की कान की बालियां उड़ा ली गई । फिलहाल, पुलिस ने दो युवकों...
Translate »
error: Content is protected !!