एम्स बिलासपुर के लिए 10 सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवाएं : रोजाना एक हजार से अधिक मरीजों को लाभ

by

रोहित जसवाल।  शिमला। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने विभिन्न क्षेत्रों से एम्स बिलासपुर तक 10 सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू की हैं। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इन सेवाओं से रोजाना एक हजार से अधिक मरीज और उनके परिचारक लाभान्वित हो रहे हैं।

वर्तमान में चिंतपूर्णी, ऊना, हरोली, सोलन, मंडी और जाहू से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवाएं चल रही हैं। इसके अलावा बिलासपुर जिले के करलोटी, बंदला, शाहतलाई, घुमारवीं और बिलासपुर से भी एम्स के लिए सीधी बस सुविधा उपलब्ध है। घुमारवीं से चार और बिलासपुर से आठ बसें प्रतिदिन संचालित हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि जल्द ही नालागढ़ से रामशहर होते हुए, बद्दी से बघेरी होते हुए तथा नाचन विधानसभा क्षेत्र से भी एम्स बिलासपुर के लिए नई इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। आवश्यकता के अनुसार आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों को भी इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।

सीधी बस सुविधा से मरीजों और तीमारदारों को बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय की बचत के साथ टैक्सी और निजी वाहनों पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुकिंग प्रतियोगिता : सरसों का साग, मक्की दी रोटी बनाकर वनीत रही प्रथम

गढ़शंकर । अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विद्यार्थियों की कुकिंग प्रतियोगिता प्रिंसीपल डॉ. बलजीत सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ क्लब द्वारा विद्यार्थियों के लिए कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल : NIA ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर भारत लाया गया है। जैसे ही वह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने को कहा :मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दृष्टिगत प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की...
article-image
पंजाब

दिग्गज नेता ने आप को कहा अलविदा : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने प्रितपाल शर्मा को भाजपा को करवाया ज्वाइन

गिद्दड़बाहा  ।  आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हलका इंचार्ज व मार्केट कमेटी गिद्दड़बाहा के चेयरमैन प्रितपाल शर्मा साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय रेल राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!