चंबा में दर्दनाक हादसा : पंचायत प्रौथा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बुआ और भतीजे की मौत

by

एएम नाथ। चम्बा :
विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ अपने भतीजे को सुबह स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में एक महिला व बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ अपने भतीजे को सुबह स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अर्पणा (26) पत्नी प्यारो गांव ओथल चंबा व अक्षय (9) पुत्र चुन्नीलाल गांव ओथल के रूप में हुई है। उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस, राजस्व विभाग की टीमें और चिकित्सक को भी मौके पर भेज दिया गया है। टीम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लासानी शहादत को समर्पित गुरमति कार्यक्रम : चार साहिबजादों, माता गुजर कौर, शहीद हरशरण कौर और समूह सिंहों शहीदों की शहादत को समर्पित शब्द गुरमति कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी और सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के सहयोग से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरसात के मौसम में राहत तथा पुनर्वास कार्यों में नहीं बरतें कोताही : केवल पठानिया

विस के उपमुख्य सचेतक ने रैत में सुनीं लोगों की समस्याएं एएम नाथ। धर्मशाला/ शाहपुर 06 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर उपमंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठक रोहित जसवाल।  ऊना, 11 फरवरी. प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे व्यापक जन-जागरूकता अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्नाटक में जीत : प्रियंका ने शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में टेका माथा

शिमला : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के आसार के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजधानी शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में माथा टेका और भगवान बजरंगबली का...
Translate »
error: Content is protected !!