एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाए शाहपुर के प्रमुख मुद्दे : शाहपुर के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विधायक पठानिया ने की बैठक

by
एएम नाथ। शाहपुर, 3 नवंबर: उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, शाहपुर में उपमंडलाधिकारी तथा शाहपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखों की दुकानों के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने, शाहपुर में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए अंडर बाईपास का निर्माण करने, रेहलू रोड पर सड़क किनारे लगे पेड़ों को हटाने तथा दीपावली के दौरान बाजार में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने की मांग विधायक के समक्ष रखी।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता और व्यापारी वर्ग उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान व्यापारियों एवं आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा पटाखों की दुकानों से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।
शाहपुर में अंडर बाईपास निर्माण की मांग पर विधायक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष व्यापारियों के साथ बैठक कर प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि क्षेत्र में बढ़ते यातायात की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज गगल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया तथा उनसे मुलाकात के दौरान शाहपुर के व्यापारियों की विभिन्न मांगों, अंडर बाईपास निर्माण और क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने शाहपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए डीएसपी ट्रैफिक की तैनाती अथवा उचित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि इससे बढ़ते यातायात को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी तथा स्थानीय लोगों, व्यापारियों और बाहर से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
इसके अतिरिक्त विधायक ने गगल एयरपोर्ट के विस्तार से प्रभावित गगल वासियों की मांगों एवं समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विधायक श्री केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उनका लक्ष्य शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ व्यापारियों, आम जनता और राहगीरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि शाहपुर में यातायात समस्या के स्थायी समाधान सहित क्षेत्र के हित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्रदेश सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत रजियाणा में उचित मूल्य की दुकान के लिए मांगे आवेदन

धर्मशाला, 23 सितंबर। जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत रजियाणा खास वार्ड नं-एक में उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जाना है तथा उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण अनिवार्य : 50 हजार रुपये लगेगी फीस

तीन साल के लिए मिलेगा प्रमाणपत्र, नवीनीकरण शुल्क 25 हजार रुपये; नियम तोड़ने पर जुर्माना और पंजीकरण रद्द करने का प्रावधान ऊना, 12 अक्टूबर। ऊना जिले में संचालित सभी पात्र निजी कोचिंग सेंटरों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मेडिकल कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी..प्रशासन सतर्क

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच दो प्रमुख अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली....
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के चार दिवसीय प्रवास पर: हरोली से कांगड़ तक आयोजित होने वाले ब्रिस्क वाॅक को लेकर बैठक की करेंगे अध्यक्षता

ऊना, 23 जून – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शनिवार, 24 जून को जिला में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का दौरा कर निरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!