एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी के प्रयासों से फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 के शौचालय का नवीनीकरण कार्य शुरू

by

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 23 मई :  सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में पुराने शौचालय के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ आज आरडब्ल्यूए प्रधान परमजीत सिंह द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी, संबंधित विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परमजीत सिंह ने कहा कि गार्डन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं एवं अन्य लोग सुबह-शाम सैर करने आते हैं। शौचालय की जर्जर स्थिति और लंबे समय से लंबित मरम्मत कार्य के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नवीनीकरण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर एक्सईएन अश्विनी कुमार ने बताया कि शौचालय में नया ग्रेनाइट लगाया जाएगा तथा पेंट, पॉलिश, सैनिटरी फिटिंग्स, लैट्रिन सीटों सहित सभी आवश्यक मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने बताया कि गार्डन में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों की मांग पर इस कार्य को शुरू करवाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवीनीकरण के बाद यह शौचालय लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नगर निगम प्रशासन, संबंधित अधिकारियों एवं एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शौचालय से गार्डन में आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी तथा स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर एक्सईएन अश्विनी कुमार, एसडीओ गुरचरण सिंह, राजकुमार शर्मा, जसपाल सिंह, सतबीर वालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थानेदार (एएसआई ) की वर्दी फाड़ने के आरोप में महिला पर केस दर्ज

माहिलपुर- माहिलपुर पुलिस ने थानेदार कुलविंदर सिंह एएसआई के बयान पर एक महिला के विरुद्ध वर्दी फाड़ने के आरोप में केस दर्ज किया है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने महिलपुर थाने में पदस्त है और...
article-image
पंजाब

गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार की नई पहल : गुरु रविदास जी के जीवन और उनके शिक्षाओं को दर्शाने के लिए सीएम मान ने 50 प्रचार वैनों को किया रवाना

संगरूर : मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को विशेष रूप से मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज संगरूर में आयोजित एक कार्यक्रम में,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में अंडर-14 जिला स्तरीय खेलों का आगाज, 23 शिक्षा खंडों के 670 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम : खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित् विकास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा / एएम नाथ। देहरा, 9 सितंबर: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा में बुधवार को अंडर-14 वर्ग की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!