एसएचओ समेत चार घायल : लुधियाना में पुलिस टीम पर हथियारबंद लोगों ने किया हमला, केस दर्ज

by
लुधियाना। लुधियाना के गांव कमालपुर में शुक्रवार रात पुलिस की टीम पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में थाना सदर के एसएचओ सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस की टीम वहां कार लूटने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने गई थी।  घायल पुलिसकर्मियों को सिविल अस्पताल लेकर जाया गया है।  अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद एस .एच.ओ हर्षवीर को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है। वहीं, चौकी मराडो इंचार्ज सब इंस्पेक्टर तरसेम बराड़ के हाथ में चोट लगी है।
  जानकारी के अनुसार, गांव कमालपुर में जैसे ही पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची, आरोपित के किसी साथी ने पुलिस टीम को देख लिया और उसने 12 हथियारबंद साथियों को बुलाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलने पर कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल मे पहुंचे, जिन्होंने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
                 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस ने हमलावरों में से एक युवक को तेजधार हथियारों सहित हिरासत में लिया है जबकि अन्य आरोपितों के ठिकानों पर छापामारी जारी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इससे पहले भी हुआ था हमला  :  इससे पहले भी साल जुलाई 2024 में लुधियाना में चौकी पर हमला किया गया था। शिंगार सिनेमा के पास पुलिस चौकी धर्मपुरा पर रात 12:30 बजे करीब दो सौ से ढाई सौ लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था।  भीड़ ने चौकी इंचार्ज, मुंशी व कांस्टेबल को पीटा और फिर उनकी वर्दी भी फाड़ दी थी। इतना ही नहीं भीड़ ने सामान भी तोड़ दिया था। थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने वहां पहुंचकर मामला शांत कराया था। एसीपी (सेंट्रल) आकृति जैन ने कहा था कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
बदमाशों ने एक्टिवा सवार से की थी स्नैचिंग :  इस मामले में चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया था कि न्यू हरगोबिंद नगर में बाइक सवार बदमाशों ने एक्टिवा सवार से स्नैचिंग की थी। उन्होंने बाइक बरामद कर ली थी, लेकिन स्नैचर फरार हो गए थे।  स्नैचरों को पकड़ने के लिए नाका लगाया था। एक्टिवा पर पिता-पुत्र सरबजीत सिंह और हरसिदक तेज रफ्तार से आ रहे थे। रोकने पर दोनों ने खुद को पत्रकार बताया व बदतमीजी कर गालियां देने लगे। वे उन्हें चौकी ले आए। दोनों बैठकर बात करने लगे तो हरसिदक भाग गया। कुछ देर बाद उसने करीब 200-250 लोगों की भीड़ के साथ चौकी पर हमला कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरा पति जानवर : हैवानियत की शिकार सिपाही की पत्नी का दर्द, दिल दहला देने वाला मामला आया सामने

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुरादाबाद में एक सिपाही द्वारा अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार की गईं। गंभीर हालत...
article-image
पंजाब , समाचार

6 करोड़ रुपए की लागत से नगर पंचायत माहिलपुर में करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: जय कृष्ण रौढ़ी

58.71 लाख रुपए की लागत से जल्द लगेंगे दो ट्यूबवेल, 90 लाख रुपए की लागत से गलियों का होगा निर्माण होशियारपुर, 09 अगस्त: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा...
article-image
पंजाब

1.40 करोड़ की ठगी : वर्क वीजा का झांसा देकर टूरिस्ट विजा पर भेजा अमेरिका

लुधियाना। मॉडल टाउन के एक परिवार से वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर तीन ट्रैवल एजेंटों ने 1.40 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। आरोप है कि एजेंटों ने परिवार को अमेरिका भेज तो...
article-image
पंजाब

पेंशन के लिए अब घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा l तहसील कल्याण अधिकारी देहरा विपुल शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति , अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण ( ईसोमसा ) विभाग ने...
Translate »
error: Content is protected !!