एसएनसीएफ पब्लिक स्कूल कालेवाल बीत का 5वीं कक्षा का नतीजा शानदार

by

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के इलाका बीत के गांव कालेवाल बीत में संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन दिल्ली द्वारा जरुरतमंद परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा की सुविधा देने के लिए चलाए जा रहे एसएनसीएफ पब्लिक स्कूल कालेवाल बीत का 5वीं कक्षा का नतीजा शानदार रहा। जानकारी देते हुए मैनेजर राणा बृज सिंह ने बताया कि स्कूल की छात्रा राजवीर दयाल ने 94.2 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान, गगनदीप कौर ने 93 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा परनीत कौर 92.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस बढिय़ा परिणाम को लेकर उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ की सराहना की। इस मौके पर नीना राणा, इंचार्ज गुरजीत, राजेश राणा, मैडम अमन, शमदिशा राणा, अमनदीप व कुलविन्द्र प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फूड सेफ्टी टीम द्वारा माहिलपुर क्षेत्र में रूटीन जांच, स्कूलों और फूड बिज़नेस स्थानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए

माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा : आम जनता और विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी विभाग पंजाब द्वारा लगातार रूटीन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में माननीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा : पंजाब की युवती को पुलिस ने पकड़ा;

एएम नाथ । शिमला : रोहड़ू बाजार में एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवती को पकड़ा है और गेस्ट हाउस के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

78 किलो दूध देने वाली पंजाब की गाय बनी विजेता…क्या है खासियत?

हनुमानगढ़ ; राजस्थान के हनुमान गढ़ में राष्ट्रीय स्तर की दूध चुवाई प्रतियोगिता में RCBA के बैनर तले ऑल इंडिया डेयरी चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मिल्किंग चैंपियनशिप में देश कई राज्यों...
article-image
पंजाब

मैं तो जाऊंगा : जिसे भी नहीं जाना हो न जाए। किसी को मेरे जाने से दिक्कत है तो उनको जो करना है करे – हरभजन सिंह

जालंधर  :  अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब महज दो दिन बाकी रह गए हैं। इसके लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। साधु संतों के साथ ही देशभर की...
Translate »
error: Content is protected !!