एसडीएम और पीड़िता शादी करने के इच्छुक : एसडीएम ऊना को अंतरिम अग्रिम जमानत

by

एएम नाथ : शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपित एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान को अंतरिम अग्रिम जमानत दी है और पुलिस जांच में सहयोग करने का आदेश दिया। कोर्ट ने सरकार को 16 अक्टूबर तक स्टेट्स रिपोर्ट दायर करने का आदेश दिया।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि दोनों पक्ष शादी करने के इच्छुक हैं और बुजुर्ग इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस पर कोर्ट ने प्रार्थी को अंतरिम राहत देने का निर्णय सुनाया और उसे जांच में सहयोग करने के आदेश जारी किए।

न्यायाधीश राकेश कैंथला के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई में आरोपित को अंतरिम अग्रिम जमानत देने से इन्कार किया था। साथ ही सरकार को नोटिस जारी कर जांच रिपोर्ट दायर करने का आदेश दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में जोड़तोड़ का डर : काउंसलर्स मुख्यमंत्री सुक्खू से कांग्रेस कउंसलरों मुलाकात

चंडीगढ़ : नगर निगम चंडीगढ़ मेयर चुनावों से पहले कांग्रेस के काउंसलर्स और प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में जोड़तोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत दुलाहर में किसान जागरूकता शिविर आयोजित : डॉ कुलदीप धीमान

एएम नाथ। चम्बा :  नीती आयोग द्वारा चलाये जा रहे सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग जिला चंबा द्वारा ग्राम पंचायत दुलाहर  में एक किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  इस किसान जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश के चलते छूटे कलाकारों के 26 को होंगे ऑडिशन

एएम नाथ। चम्बा : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के गत दिनों आयोजित हुए ऑडिशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने किया धनवास गांव में निर्माणाधीन एक मेगा वाट सोलर प्लांट का निरीक्षण

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी प्रवास के दौरान शनिवार को पंचायत करियास के धनवास गांव में निर्माणाधीन एक मेगा वाट सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!