एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार कार्यालयों में राजस्व से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने बारे भी दिशा-निर्देश दिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने

by

कार्यों को निपटाने में समयसीमा का ध्यान रखें राजस्व अधिकारी-उपायुक्त
उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
ऊना, 15 जून 2022- जिला ऊना में सभी राजस्व अधिकारी अपने दायित्व से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन के समय व धन की बचत हो सके। साथ ही सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों का लाभ जिला के लोगों को अविलंब पूर्ण प्राप्त हो सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए।
राघव शर्मा ने विभाग के अधिकारियों के साथ निशानदेही, इंतकाल, तकसीम, दुरुस्ती तथा ऑडिट पैरा, इंतकाल सत्यापन के अलावा अन्य राजस्व से संबंधित मामलों पर भी सिलसिलेवार चर्चा की गई तथा इस विषय में प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार कार्यालयों में राजस्व से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने बारे भी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ऊना ने जिला में निर्माणाधीन पटवारी तथा कानूनगो कार्यालय भवनों के निर्माण कार्यों में तीव्रता लाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ऊना ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 7654 मामलों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। योजना के तहत 13 जून 2022 तक आयकर दाताओं से 65.76 लाख रुपए की राशि रिकवर की गई है। इसके अलावा योजना के अपात्र किसानों से 9.46 लाख वापस प्राप्त कर लिए गए हैं। उन्होंने योजना के तहत लंबित रिकवरी मामलों को 3 माह के अंदर निपटाने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम ऊना निधि पटेल, एसडीएम बंगाना योग राज धीमान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, ई-जिला प्रबंधक साहिल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जोगिंदर पटियाल सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव आते ही महिला सम्मान निधि के नाम पर फिर महिलाओं से धोखा करना चाह रही सरकार : जयराम ठाकुर

एक भी महिला को सम्मान निधि नहीं मिली है लेकिन हर जगह पोस्टर नज़र आ रहे हैं :  चुनाव के ठीक पहले ही क्यों कांग्रेस को क्यों याद आती है महिला सम्मान निधि अस्पताल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की कल्याणकारी योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचें: मंत्री राजेश धर्माणी

रोहित भदसाली।  बिलासपुर, 11 नवंबर :  नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर में जिला कल्याण समिति की समीक्षा बैठक का नेतृत्व करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 लाख रुपए की लागत से गांव बड़ला में बने आधुनिक जिम का उद्घाटन

सरकार नौजवानों के स्वास्थ्य और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है:–डॉ. ईशांक कुमार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने गांव बडला में नव-निर्मित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 प्वाइंट्स में समझें – भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में मची तबाही, अब तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखला पाकिस्तान ने गुरुवार रात राजस्थान, जम्मू कश्मीर पंजाब सहित कई राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सटीकता से सभी मिसाइल और...
Translate »
error: Content is protected !!