एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के एनसीसी कैडेटों को कैडेट कल्याण छात्रवृत्ति से किया गया सम्मानित

by

गढ़शंकर : 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा यूनिट के नेतृत्व में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के एनसीसी ट्रूप के दो कैडेटों ने भाग लिया और दोनों को छात्रवृत्ति मिली। एनसीओ लखवीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सार्जेंट शरणदीप ढिलो और लांस कॉर्पोरल मनसिमरन कौर को पंजाब बटालियन एनसीसी , जालंधर द्वारा आयोजित समागम में  ग्रुप कमांडर जालंधर, ब्रिगेडियर अजय तिवारी सेना मैडल ने प्रमाण पत्र और  ट्रैक सूट से सम्मानित किया। उक्त  समागम की मेजबानी लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर ने की थी।
इसके इलावा छात्रवृत्ति राशि (6,000) कर्नल दीपांकर सिंह, कमांडिंग ऑफिसर 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा द्वारा दी गई। कमांडिंग ऑफिसर 2 पंजाब बटालियन एनसीसी जालंधर कर्नल विनोद जोशी, कमांडिंग ऑफिसर 1 पंजाब एयर स्क्वाड्रन, एनसीसी जालंधर विंग कमांडर मनीष कुमार, कमांडिंग ऑफिसर 2 पंजाब बटालियन (गर्ल्स) कर्नल एमएस सचदेवा, कमांडिंग ऑफिसर 21 पंजाब बटालियन कर्नल विशाल उप्पल, कर्नल आरपीएस गोत्रा, एडम ऑफिसर टू पंजाब बटालियन गर्ल्स मेजर अमनप्रीत कौर, प्रिंसिपल लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर डॉ. जसपाल सिंह शामिल हुए। एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर की एमडी सुरिंदर कौर बैंस और प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने भी कैडेटों को प्रोत्साहित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*20 वर्षीय नौजवान का शव झाड़ियों के पास सुनसान जगह से मिला

मृतक नौजवान के पिता के मुताबिक उसके बेटे को दशहरे वाले दिन उसका दोस्त घर से लेकर गया था *देर रात तक वापिस न अपने आने पर उन्होंने अपने बेटे की बहुत तलाश की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनकीरत औलख की लैंड क्रूजर का चालान

मोहाली,16 नवंबर : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की लैंड क्रूजर गाड़ी का यातायात नियमों का उल्लंघन करने के चलते चालान कर दिया गया। शुक्रवार देर शाम 5 बजे जोन-2 ट्रैफिक इंचार्ज परमिंदर सिंह ने...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल द्वारा हरजीत सिंह भातपुर तथा जोगा सिंह इब्राहिमपुर को प्रांतीय पदाधिकारी नियुक्त किया

गढ़शंकर: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल तथा गढ़शंकर से पूर्व विधायक व शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां द्वारा पार्टी प्रति निभाई गई प्रशंसनीय सेवाओं को...
article-image
पंजाब

बीनेवाल में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में पांच पर हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर : गांव बीनेवाल में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक की हालत गंभीर बनी...
Translate »
error: Content is protected !!