ऑनलाइन माध्यम से मीटिंग कर पाएंगे सभी सदस्य : विधानसभा में अब कोरम पूरा करने की टेंशन खत्म : कुलदीप सिंह पठानिया

by

 

एएम नाथ। शिमला
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि विधानसभा सचिवालय में महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है कि समिति की बैठकें अब ऑनलाइन तरीके से आयोजित हुआ करेंगी। समिति का कोई भी सदस्य कहीं से भी विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समिति की बैठक से जुड़ सकता है। इससे समिति का कार्य बाधित भी नहीं होगा और कोरम की समस्या भी नहीं रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष पंजाब विधानसभा की लोकउपक्रम समिति से मुलाकात के दौरान उनसे बातचीत कर रहे थे। समिति सभापति सरबजीत कौर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय पहुंची। समिति ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की।
कुलदीप पठानिया ने कहा कि विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समिति बैठकों का सिलसिला पांच दिन पहले शुरू हुआ है। कुलदीप पठानिया ने इस अवसर पर समिति को ई-विधान प्रणाली से होने वाले फायदों के बारे में भी अवगत करवाया। श्री पठानिया ने काउंसल चैंबर और सदन के इतिहास की भी समिति सदस्यों को जानकारी दी और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ने जारी निर्देश, प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम की एक-एक प्रति भी भेंट की। समिति सदस्यों में डा. जसबीर सिंह संधु, डा. मोहम्मद जमील-उर-रहमान, अमित रत्न कोफाटा, नीना मित्तल और एडवोकेट वीरेंद्र कुमार गोयल शामिल थे।
———————-
हर्षवर्धन चौहान विधानसभा स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी के अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने स्ट्रीट वेंडर्स पॉलिसी के आधार विधानसभा की एक समिति का गठन किया है। इस समिति के उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान सभापति होंगे, जबकि ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्व सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक अनिल शर्मा, सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा और हरीश जनारथा इसके सदस्य होंगे। समिति का कार्य प्रदेश में बाहरी और प्रदेश की स्थानीय जनता के लिए स्ट्रीट बैंडर्स पॉलिसी बनाकर उसकी रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करना होगा। समिति के प्रधान सचिव, सचिव (शहरी विकास विभाग) पदेन सचिव होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस सप्लाई के लिए गई छोटी गाड़ी पलटी, चालक की मौत

एएम नाथ। कांगड़ा : पुलिस जिला देहरा के तहत पड़ते गांव बह के फरेड में मंगलवार को गैस की सप्लाई करने आया एक ट्रक पलट गया, जिसमें उसके चालक की मौके पर ही मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में सौ से अधिक स्थानों पर निपटाए जाएंगे म्यूटेशन संबंधित मामले : 30 व 31 अक्तूबर को मनाया जाएगा इंतकाल दिवस: DC डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 26 अक्तूबर : जिला कांगड़ा में 30 व 31 अक्तूबर, 2023 को इंतकाल (म्यूटेशन) दिवस का आयोजन किया जायेगा। इंतकाल दिवस पर सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर चिन्हित स्थानों पर भूमि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : किशोरी लाल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलाणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित* एएम नाथ।  बैजनाथ, 26 दिसंबर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलाणा में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वाली जोन की अंडर -19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ : प्रदेश सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध:चंद्र कुमार*

एएम नाथ। ज्वाली,01 सितम्बर । कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,पलोहड़ा में ज्वाली जोन की अंडर -19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया...
Translate »
error: Content is protected !!