ऑनलाइन हाजिरी के साथ शिक्षकों को भेजनी होगी लाइव लोकेशन : 1 मई से शुरू होने जा रही व्यवस्था

by
एएम नाथ। शिमला : प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में सेवारत अध्यापकों की हाजिरी ऑनलाइन लगने के साथ ही एक मई से उनकी लाइव लोकेशन भी शेयर होगी। स्वीट चैट एप से अध्यापकों को समय का पाबंद बनाना और स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित बनाना ही इसका मुख्य लक्ष्य है।
सुबह हाजिरी के समय अध्यापक के देरी से विद्यालय पहुंचने या न पहुंचने पर भी इससे रोक लगेगी। एप के जरिये यह प्रावधान भी रहेगा कि यदि अध्यापक दो दिन तक समय पर स्वीट चैट एप के जरिये हाजिरी नहीं लगा पाते हैं तो उनका एक अवकाश खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों की रोजाना स्वीट चैट एप के माध्यम से लगने वाली हाजिरी में किसी विद्यार्थी की हाजिरी न लगाने पर अगले दिन अध्यापक को हाजिरी न लगाने के लिए ऑनलाइन नोटिस भी मिलेगा। कुल मिलाकर अब सरकारी स्कूलों के अध्यापकों के लिए स्वीट चैट एप में ऑनलाइन हाजिरी लगाने के साथ अपनी लाइव लोकेशन भी भेजनी तय करनी होगी।
सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर पर को उन्नत करने के लिए प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग की ओर से विद्या समीक्षा क्यान एप के जरिये भी मल्टी मीडिया का प्रयोग कर पठन-पाठन के तरीके सिखाए जा रहे हैं। वहीं, पहली कक्षा से ही सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा।
स्वीट चैट एप :  स्वीट चैट एप में शिक्षण और प्रशासनिक कार्यों को एकीकृत किया है। एप के माध्यम से शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति की दैनिक जानकारी ऑनलाइन शिक्षा विभाग को दी जाएगी। एप में बच्चों की उपलब्धि और गतिविधियों की जानकारी अपलोड की जाएगी। एप के जरिये अब अध्यापकों की लाइव लोकेशन को भी शामिल किया है। चंबा में 1190 राजकीय प्राथमिक स्कूल, 84 हाई स्कूल, 242 मिडल स्कूल और 152 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं हैं। इनमें सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा अर्जित कर रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह ने बताया कि स्वीट चैट एप के जरिये अब शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के अलावा लाइव लोकेशन भी जाएगी
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में दो खालिस्तानी गुर्गों के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो गुर्गों के खिलाफ आरोपपत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे पर पुलिस की बेमिसाल करवाई : चिट्टा तस्करी में पुलिस कर्मी, सरकारी चालक और फोटोग्राफर सहित 7 गिरफ्तार

एएम नाथ । पालमपुर :  हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करों पर पुलिस का एक्शन जारी है. कांगड़ा पुलिस ने अब सात लोगों को गिरफ्तार किया है. अहम बात है कि गिरफ्तार चिट्टा तस्करी की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली में पंजाब के 2 युवक चिट्टे का कारोवार रहे थे चला : पुलिस ने होटल में रेड कर दबोचे

एएम नाथ : पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चिट्टे का कारोबार करने वाले दो युवकों को पुलिस ने एक होटल में धर दबोचा। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को विदेशों में भी रोजगार दे रही है प्रदेश सरकार : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने डिडवीं टिक्कर स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं...
Translate »
error: Content is protected !!