ऑन ड्यूटी ASI की गोली मारकर हत्या, गर्दन में लगी गोली : बाइक पर गश्त कर रहे थे हरजीत सिंह; TTH ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया, पुलिस ने पुष्टि नहीं की

by

अमृतसर। अमृतसर में ड्यूटी के दौरान बाइक पर गश्त कर रहे एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार देर रात दाना मंडी इलाके में दो बाइक सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। गोली गर्दन के पास लगी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हरजीत सिंह तरनतारन के रहने वाले थे और गेट हकीमा थाने में तैनात थे। पुलिस के अनुसार, रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच वह दाना मंडी इलाके में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और फरार हो गए।

30 बोर की पिस्टल से मारी गोली

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल एएसआई को अमनदीप अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद डीजीपी गौरव यादव अमृतसर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल और बॉर्डर रेंज के आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीजीपी ने बताया कि एएसआई को नजदीक से 30 बोर की पिस्टल से गोली मारी गई। घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

डीजीपी के अनुसार, मामले की जांच के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि गोली पीछे से गर्दन के पास लगी थी। मौत के कारण की अंतिम पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TTH ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया

हमले के बाद तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) नाम के संगठन की ओर से घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और सुरक्षा एजेंसियां इसकी सत्यता की जांच कर रही हैं।

इसी नाम के संगठन ने इससे पहले 11 सितंबर को अजनाला क्षेत्र में एएसआई जसवंत सिंह पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। जसवंत सिंह हमले में बच गए थे और खुद बाइक चलाकर थाने पहुंचे थे।

CM मान ने परिवार को 2 करोड़ की सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एएसआई हरजीत सिंह की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि पंजाब सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार के लिए सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेशिया राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा HDFC बैंक की ओर से भी परिवार को 1 करोड़ रुपये का चेक दिए जाने की जानकारी दी गई।

अमृतसर में इससे पहले मजीठा क्षेत्र में एएसआई जोग सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना भी सामने आ चुकी है। अब ऑन ड्यूटी एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

क्या पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी : खन्ना

गुलजार सिंह की मौत ने पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल : खन्ना होशियारपुर 9 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने संगरूर जिले के...
article-image
पंजाब

2 ट्रैक्टरों की जबर्दस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर घायल

गढ़शंकर : मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर गांव बढ्ढोआण सरदूलापुर के पास दो ट्रैक्टरों की जबर्दस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मुताबिक...
article-image
पंजाब

शराब से कितना कमाती पंजाब की सरकार : ठेके और वाइन शॉप के बावजूद क्यों जहरीली दारू खरीदते हैं लोग?

चंडीगढ़।  सरकार अपने खजाने को भरने में लगी हुई है और आम आदमी को भूल जाती है, जो शाम को शराब पीने के लिए पैसे नहीं खर्च कर सकता। आम तौर पर गरीब और...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब की नवनीत रंधाबा अमेरिका के कैलीर्फोनियां में विभिन्न तरह के उत्पीडऩ का शिकार महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो के उत्थान के लिए निभा रही अहम भूमिका

समाज सेवा के चलते युनाईटेड स्टेट काग्रेस दुारा 2019 बोमेन आफ दा येयर से अवार्ड से की जा चुकी सम्मानित महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई तरह के चला रही प्रोग्राम तो बच्चों को...
Translate »
error: Content is protected !!