ऑल इंडिया जट्ट महासभा के जिला होशियारपुर के दलविंदर सिंह ढिल्लों बने जिला वाईस प्रधान  

by

गढ़शंकर।  ऑल इंडिया जट्ट महासभा के नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा द्वारा दलविंदर सिंह ढिल्लों को ऑल इंडिया जट्ट महासभा का जिला होशियारपुर का वाईस प्रधान नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए ऑल इंडिया जाट महासभा केपंजाब प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय ने देते हुए बताया कि सांगठनिक ढांचे को मजबूती देते हुए नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष  हरपाल सिंह हरपुरा ने यह नियुक्ति की  है। उन्होनों कहा कि र प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने समूह संगठन को निर्देश दिए है कि जट्ट  समुदाय के अधिकारों की रक्षा, किसानों की समस्याओं का समाधान और समाज का सर्वांगीण उत्थान करने के लिए काम करें । उन्होंने विश्वास जताया कि दलविंदर सिंह ढिल्लों की कार्यकुशलता और निष्ठा से जिला स्तर पर संगठन को जमीनी स्तर पर बेहद मजबूती मिलेगी।
अपनी इस नियुक्ति पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दलविंदर सिंह ढिल्लों ने नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा का व राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। ढिल्लों ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। इस नियुक्ति पर संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में अब तक हुई 160481 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, किसानों को 198.40 करोड़ रुपए की हो चुकी है सीधी अदायगी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को सूखी फसल मंडियों में लाने की अपील की गेहूं की नाड़ व अवशेषों को आग न लगाएं किसान होशियारपुर  : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले में...
पंजाब

गांव कालामांज में जनतक सभा पर प्रतिबंध

होशियारपुर, 2 अगस्त: जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक आदेश जारी किया कि गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश की सबसे महंगी शादी: खर्च हुए 500 करोड़ : सिर से पैर तक 90 करोड़ के गहने, नेकलेस पहना था 25 करोड़ का

देश और दुनिया में लोग शादी पर जमकर पैसा खर्च करते हैं।।भारत में तो शादी-ब्याह रीति-रिवाजों के साथ होने वाला एक ग्रांड इवेंट है। देश में एक से बढ़कर एक शादियां हुईं, जिनकी मिसालें...
Translate »
error: Content is protected !!