औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

by

बीबीएन,4 अप्रैल (तारा) : ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सीबीएसई पंचकूला की तरफ से एनसीएफ 2023 के तहत एक दिवसीय ‘क्षमता निर्माण कार्याशाला’ का आयोजन किया गया। जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के अध्यापकों के अतिरिक्त सेंट पीटर स्कूल चंडीगढ़ से भी प्रशिक्षक विद्यमान थे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा पद्धति ,नए पाठ्यक्रम ,छात्रों के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए उनके ज्ञान, कौशल पर बल देना ,खेल आधारित शिक्षा, रटने की अपेक्षा आलोचनात्मक एवं अनुप्रयोगात्मक सोच विकसित करना था। इस कार्याशाला का प्रतिनिधित्व रिसोर्स पर्सन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

सीबीएसइ प्रशिक्षण कर्ता अनुपमा शर्मा एवं को -फाउंडर आफ जीनियस किड्स प्री स्कूल अम्बिका अरोड़ा थी। प्रशिक्षण कर्ताओं ने विभिन्न रोचक गतिविधियों के द्वारा प्रशिक्षकों के शिक्षण को बेहतर बनाने पर बल दिया। प्रधानाचार्य अनिला नायर ने प्रशिक्षण कर्ताओ एवं अन्य विद्यालय से आए हुए प्रशिक्षकों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर कर्मचारियों में बढ़ता असंतोष : सरकार से समयबद्ध समाधान की मांग

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे बजट के बीच प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियों का मुद्दा एक बार फिर प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्य की जीत हुई है : कुलदीप सिंह पठानिया

पठानिया ने कहा मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्यवाही पूरी तरह से हुई बेनकाब एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के तीन दिवसीय द्रोणा -2025 कार्यक्रम का पालमपुर में राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ*

सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में रोटरी क्लब की भूमिका सराहनीय : राजेश धर्माणी एएम नाथ। पालमपुर, 28 जून :- नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरकेजीएमसी की एंटी रैगिंग कमेटी ने की रैगिंग रोधी प्रबंधों की समीक्षा

एएम नाथ। हमीरपुर 25 फरवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!