औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

by

बीबीएन,4 अप्रैल (तारा) : ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सीबीएसई पंचकूला की तरफ से एनसीएफ 2023 के तहत एक दिवसीय ‘क्षमता निर्माण कार्याशाला’ का आयोजन किया गया। जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के अध्यापकों के अतिरिक्त सेंट पीटर स्कूल चंडीगढ़ से भी प्रशिक्षक विद्यमान थे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा पद्धति ,नए पाठ्यक्रम ,छात्रों के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए उनके ज्ञान, कौशल पर बल देना ,खेल आधारित शिक्षा, रटने की अपेक्षा आलोचनात्मक एवं अनुप्रयोगात्मक सोच विकसित करना था। इस कार्याशाला का प्रतिनिधित्व रिसोर्स पर्सन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

सीबीएसइ प्रशिक्षण कर्ता अनुपमा शर्मा एवं को -फाउंडर आफ जीनियस किड्स प्री स्कूल अम्बिका अरोड़ा थी। प्रशिक्षण कर्ताओं ने विभिन्न रोचक गतिविधियों के द्वारा प्रशिक्षकों के शिक्षण को बेहतर बनाने पर बल दिया। प्रधानाचार्य अनिला नायर ने प्रशिक्षण कर्ताओ एवं अन्य विद्यालय से आए हुए प्रशिक्षकों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ADC के सरकारी आवास में लगी आग : लाखों का सामान जलकर राख

रोहित जसवाल । ऊना : अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) महेंद्र पाल गुर्जर के सरकारी आवास में आग लग गई। हादसे में ऊपरी मंजिल पर रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के परिणाम घोषित

एएम नाथ।  नाहन 31 मई। विकास खंड नाहन : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया विकास खंड नाहन की 9 ग्राम पंचायतें जिसमें ग्राम पंचायत सतीवाला, में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में विकास कार्यों की समीक्षा, 6.46 करोड़ से बने 34 स्कूल भवनों का डिजिटल लोकार्पण

विकास लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करें अधिकारी : कुलदीप सिंह पठानिया पीएमजीएसवाई-4 के तहत चंबा में बनेंगी 65 सड़कें, 551 करोड़ रुपये होंगे खर्च एएम नाथ। चंबा : जिला मुख्यालय चंबा में जिला योजना,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीबीपी के सहयोग से प्रदेश में सीमा पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उत्तरी सीमांत मुख्यालय देहरादून के सीमांत कमांडर संजय गुंज्याल ने भेंट की। बैठक के दौरान प्रदेश के...
Translate »
error: Content is protected !!