ADC के सरकारी आवास में लगी आग : लाखों का सामान जलकर राख

by

रोहित जसवाल । ऊना : अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) महेंद्र पाल गुर्जर के सरकारी आवास में आग लग गई। हादसे में ऊपरी मंजिल पर रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

गनीमत रही कि घटना के समय एडीसी घर पर मौजूद नहीं थे और नीचे मौजूद परिवार पूरी तरह सुरक्षित है।

सूचना के अनुसार, अचानक आवास की ऊपरी मंजिल से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। यह देखकर आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। आग ने कुछ ही मिनटों में कमरे में रखे बिस्तर, एलईडी टीवी, फर्नीचर और अन्य मूल्यवान सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही ऊना अग्निशमन विभाग की टीम, इंचार्ज अशोक राणा के नेतृत्व में मौके पर पहुँची और तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। टीम ने आग को फैलने से रोकते हुए आस-पास के क्षेत्रों को सुरक्षित किया। तेज कार्रवाई की बदौलत एक बड़ी घटना टल गई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि आग से ऊपरी मंजिल का लगभग सारा सामान नष्ट हो गया है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से विस्तृत जांच अभी जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश को दिल्ली में दी गई अंतिम विदाई

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा आखिर दुनिया को अलविदा कह गए। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसाइटी निवासी हरीश ने मंगलवार शाम को अंतिम सांस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजयुमो चम्बा मण्डल ने साहो बस स्टैंड पर लगाया नमो टी-स्टॉल : बदले की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार : मनोज

एएम नाथ। चम्बा  : भारतीय जनता युवा मोर्चा चम्बा मण्डल ने आज साहो बस-स्टैंड पर नमो टी-स्टॉल लगाया गया । इस मौके पर लोगों ने नमो ऐप्प भी डाउनलोड करवाई और नमो ऐप्प के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपनी भड़ास निकालने का मंच बनाया आपदा राहत कार्यक्रम : जयराम ठाकुर

एक्साइज पॉलिसी में अरविंद केजरीवाल जैसा खेल कर रहे हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्नाटक,तेलंगाना और आंध्रा के ठेकेदारों को बुला बुलाकर दे रहे हैं पीएसयू के प्रोजेक्ट्स 7 लाख में से 2 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर के रोनहाट में पिकअप-बाईक की टक्कर में बाइक खड्ड में गिरी, सवार की मौत

एएम नाथ। सिरमौर :सिरमौर जिला की रोनहाट उप तहसील से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!