औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

by

विद्यालय की छात्रा इच्छा कपलेश ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए

बी बी एन, 17 अप्रैल (तारा) : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा
परिणाम में श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी ने हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% सफलता हासिल कर के कीर्तिमान स्थापित किया है। सभी छात्र शानदार अंक प्राप्त करके उत्तीर्ण हुए। विद्यालय की छात्रा इच्छा कपलेश ने 98•2 % अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, दिव्यांश सेन 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान, स्वर्णिका जोशी 97% तृतीय स्थान, अक्षरा सिंह 96’8 %अंक प्राप्त करके चौथे स्थान पर रही हैं। इस वर्ष विद्यालय के कुल 86 छात्रों ने कक्षा दसवीं की परीक्षा दी थी जिसमें 33 छात्रों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम गौरर्वान्वित किया है। विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल के.जे.एस. रंधावा एवं प्रधानाचार्य अनिला नायर ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग चन्द्र शर्मा ने DC कुल्लू का पदभार संभाला …सरकार की योजनाओं धरातल पर उतारना प्राथमिकता : DC अनुराग चन्द्र शर्मा

एएम नाथ।  कुल्लू, 18 फरवरी : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2016 बैच के अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त कुल्लू के रूप में पदभार सम्भाल लिया है। उनके कुल्लू आगमन पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित आपदा राहत कोष-2023 में असम सरकार ने 10 करोड़ रूपये की सहायता राशि का अंशदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 23 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित : अभ्यर्थी सादे कागज़ पर 26 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

ऊना, 26 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी केंद्र अप्पर पालकवाह, अटावा मुहल्ला पंडोगा, हरिजन बस्ती खडड-1, सलोह महादेव -1, शिव मंदिर सलोह, कांगड़ हार, उपरलीपाली, बाथड़ी-1 और लोहर मोहल्ला बीटन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त : हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल

भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद एएम नाथ। शिमला/श्रीनगर : बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में...
Translate »
error: Content is protected !!