कंडी नहर अब रामपुर बिलड़ो के पास टूटी, आधा दर्जन गांवों में पानी घुसा , सैकड़ो एकड़ फसल खराब

by

पंचायत द्वारा हिमाचल प्रदेश के क्रेशर को दिए रास्ते मे आए बारिश के पानी से कंडी नहर को टूटी, आधा दर्जन गांवों के घरों व फसलों में पानी भरा
गढ़शंकर : कंडी नहर में साथ लगती पहाड़ियों से तेज बारिश के बाद लगतार पानी आने से एक बार फिर रामपुर बिलड़ो के निकट कंडी नहर टूट गई और पानी आधा दर्जन गांवों में घुस गया। जिससे लोगो को भारी परेशानी का साहमना करना पड़ रहा है और घरों में समान भीग गया। इसके इलावा सैकडों एकड़ जमीन में खड़ी फसल खराब हो गई।
गत दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शिवालिक पहाड़ियों के साथ लगते गावो में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। गढ़शंकर इलाके में प्रशासन व संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण पहाड़ियों के साथ अवैध कब्जों व रास्तों के कारण खड्डों व बरसाती चो के कुदरती रास्तों को बदल दिया है जिसके चलते बारिश के पानी ने तबाही मचा दी है। गौरतलब है कि गढ़शंकर तहसील के रामपुर गांव की पंचायत द्वारा गांव के विकास के नाम पर अपने जंगल से हिमाचल प्रदेश में स्थित क्रेशर संचालकों को दिए रास्ते के कारण और क्रशर चालको दुआरा उसके आगे जंगल में बनाए अवैध रास्ते के कारण बारिश का पानी बेकाबू हो कर कंडी नहर में आ गया। बारिश के पानी के दबाव के कारण कंडी नहर रामपुर गांव के पास से टूट गई जिसके चलते पानी रामपुर, बिलड़ो, भजल, सलेमपुर, स्तनोर और गोलियां गांवों की फसल बर्बाद करता हुआ लोगों के घरों में घुस गया। जिससे दर्जनों घरों में पानी के कारण समान भीग गया। इसके इन गांवों में बाढ़ जैसी स्तिथि उत्पन्न होने पर प्रशासन की कोई भी अधिकारी मुआयना करने नहीं आया।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के क्रेशर संचालकों को पंजाब के जंगलों से खनन सामग्री को ले जाने के लिए यह रास्ता दिया गया है । इस रास्ते पर भारी ओवरलोड वाहन दिन रात चलते हैं जिन्होंने कंडी नहर के किनारे बनी सड़क को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। रामपुर गांव के पंचायत सदस्य अवतार सिंह, भुल्लर सिंह, अजित सिंह व अमरीक सिंह ने कहा कि इस रास्ते को जल्द बंद किया जाए ताकि भविष्य में होने वाले नुकसान से लोगों को बचाया जा सके। इस रास्ते को बंद करने के लिए जंगलात विभाग के अधिकारियों द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को लिखा जा चुका है। कामरेड गुरनेक सिंह भजल, कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, कामरेड रविंदर नीटा ने कहा कि इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न करने के जिम्मेदार भृष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। किसान जेबी सेखों ने कहा के कंडी नहर के टूटने से पानी गांवों के साथ साथ खेतो में भर गया । जिससे खेतों में खड़ी फसल विशेष कर कद्दू की फसल करीब करीब नष्ट हो गईं। सरकार व प्रशासन को तुरंत सर्वे करवा कर किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा देना चाहिए।

इस दौरान प्रभावित गांवों में भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा पहुंच कर सिथति का जायजा लिया और कि इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न करने की सीधी जिम्मेदारी पंचायत विभाग, खनन विभाग, जंगलात विभाग व पुलिस प्रशासन की है। जिन्होंने इलाके में हो रहे अवैध कार्यो को देखकर आंखे बंद कर रखी। उन्होंने कहा कि इन सभी की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटगढ़ में रिहायशी मकान चढ़ा आग की भेंट, 30 लाख का नुकसान

एएम नाथ। शिमला :  शिमला जिला में कोटगढ क्षेत्र के थानेधार में आज सुबह सवेरे एक भीषण अग्निकांड में एक तीन मंजिला रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ कर ख़ाक हो गया। जानकारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हादसा- किन्नौर के पांगी नाला में सतलुज में समाई कार, एक घायल 2 लापता

  एएम नाथ। किन्नौर : किन्नौर जिला में पांगी नाला एनएच-05 पर एक वाहन इनोवा गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी मे 3 लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मौसम एकबार फिर से बदला , पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी, शुक्रवार सुबह धूप खिलने से लोगों ने राहत की ली सांस

शिमला :  हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। गुरुवार रात को लाहौल स्पीति और मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई , जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के बीत इलाके के पहाड़ियों को निगल गया खनन माफिया : निमिषा मेहता

खनन माफिया बेलगाम, गांववासियों की शिकायत के बावजूद नही हो रही कोई कार्यवाही ; निमिषा मेहता। गढ़शंकर, 26 सितंबर :गढ़शंकर के बीत इलाके की जिले रोपड़ के साथ लगती पहाड़ियों में हो रही अवैध...
Translate »
error: Content is protected !!