कंडी संघर्ष कमेटी ने सड़कों पर खड़े सूखे पेड़ों को काटने की मांग की : मट्टू 

by
गढ़शंकर, 12 अक्तूबर : आज कंडी संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी विधायक को गढ़शंकर से बंगा, नंगल रोड, बेहराम से जेजों दोआबा, चंडीगढ़, नवां शहर और आनंद पुर साहिब रोड पर सूखे पेड़ों और जीवन अवधि पूरा कर चुके पेड़ों को काटने और नए फलदार, छायादार और फूलदार पौधे लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आश्वासन दिया कि सूखे पेड़ों को प्राथमिकता से काटा जाएगा और मांगों पर सहमति व्यक्त करते आश्वासन दिया कि इन मार्गों पर फलदार, फूलदार, छायादार पेड़ लगाने की भी सिफारिश करूंगा। इस अवसर पर बलराज कुमार, मेजर सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, प्रेम सिंह राणा, महिंदर सिंह मट्टू , दिलबाग सिंह मट्टू, बलविंदर सिंह, परगन सिंह, हरनेक सिंह बंगा, दौलत राम, जगविंदर सिंह व अन्य मौजूद थे। कंडी संघर्ष कमेटी के नेताओं ने कहा कि अगर एक माह तक पेड़ नहीं काटे गये तो जोरदार संघर्ष किया जायेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

CBI के नए डायरेक्टर , हिमाचल के कांगड़ा के कस्बा गर्ली परागपुर के प्रवीण सूद : 22 साल की उम्र में IPS बने थे, कर्नाटक राज्य के है मौजूदा DGP

नई दिल्ली : कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के दूसरे दिन ही उनकी नियुक्ति का आदेश जारी...
article-image
पंजाब , समाचार

8 किलो हैरोइन, 20 लाख कैश ड्रग मनी, 5 किलो डोडे चूरा पोस्त सहित 6 काबू : एसएसपी नवजोत सिंह माहल

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई पंजाब व अन्य राज्यों में बेची जानी थी हैरोइन, तस्कर पाकिस्तान से मंगवाता था हैरोइन होशियारपुर  I  जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
article-image
पंजाब

सच्ची सेवा सोसायटी द्वारा गढ़शंकर शहर में लगवाए सीसीटीवी कैमरे

गढ़शंकर – शहर में प्रतिदिन बढ़ रही लूटपाट की वारदातों को रोकने के लिए सच्ची सेवा सोसायटी गढ़शंकर द्वारा पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब

भाजपअकाली दल गठजोड़ पर चर्चा तेज, जाखड़ ने किया समर्थन : कांग्रेस और आप में बढ़ी बेचैनी

चंडीगढ़ : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल  के बीच गठबंधन की अटकलें और मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। पंजाब भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि...
Translate »
error: Content is protected !!