कटेंगे कनेक्शन- बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले 573 उपभोक्ताओं के अस्थाई तौर पर कटेंगे कनेक्शन : दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए जमा करवाने होंगे अतिरिक्त 250 रुपये

by
एएम नाथ। चंबा, 24 अप्रैल :   विद्युत उप मंडल चंबा नंबर -1 के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल के अंतर्गत बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने वाले 573 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन अस्थाई रूप से काटने के आदेश जारी किए गए हैं जारी किए गए आदेशों के अनुसार विद्युत उप मंडल चंबा नंबर -1 के तहत 573 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल को जमा नहीं करवाया है, जिसकी कुल बकाया धनराशि 36 लाख 58 हजार 238 रुपये है।
उन्होंने  बताया कि अस्थाई तौर  पर कनेक्शन काटने के बाद दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए उपभोक्ता को बिजली के बिल की संपूर्ण राशि के साथ 250 रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी जमा करवानी पड़ेगी l
उन्होंने बताया कि अस्थाई तौर पर कनेक्शन काटने के बाद भी अगर कोई अब उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करता तो विभाग द्वारा एक तय सीमा के बाद स्थाई तौर पर विद्युत कनेक्शन को काटने के आदेश जारी करेगा l विभाग द्वारा स्थाई तौर पर कनेक्शन काटने के बाद संबंधित उपभोक्ता को बिल की बकाया राशि का भुगतान करने के उपरांत  नए विद्युत कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा l
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है अपने बिजली बिल की अदायगी करें ताकि उन्हें बिजली कट जाने की वजह से समस्या का सामना ना करना पड़े l
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*एडीसी का ’कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर : भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा होगी सुनिश्चित

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जिले में भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खुदाई कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति से बचाव हेतु ’कॉल बिफोर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

8 दिन से लापता युवक की गली-सड़ी लाश मिली, 2 दोस्त गिरफ्तार…हिमाचल प्रदेश में 81 दिन में 21वां मर्डर

रोहित जसवाल  ऊना : . हिमाचल प्रदेश में 2025 के शुरुआती 81 दिन यानी करीब ढाई महीने में प्रदेश में यह 21वां मर्डर  है।  मामला ऊना जिले का है, जहां पर एक लापता युवक...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ससुर से ही बहू ने ठग लिए 39 लाख रुपये : हिमाचल प्रदेश की फर्जी ADM बनकर , दिल्ली हाई कोर्ट का जमानत से इनकार करने पर लगा झटका

नई दिल्ली: खुद को हिमाचल प्रदेश में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) बताकर ससुर से करीब 39 लाख रुपये की कथित ठगी करने वाली महिला को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरचौक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, मृतका के परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

सरकाघाट की घटना दिल दहलाने वाली, नशा मचा रहा तांडव, कानून व्यवस्था बेपटरी : जयराम ठाकुर चक्कर में दूध बहाने की घटना ने बेनकाब किए सुक्खू सरकार के खोखले दावे एएम नाथ। मण्डी :...
Translate »
error: Content is protected !!