कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया, आरोपी काबू : देवरानी के भांजे ने लूट की नीयत से ली थी मां-बेटे की जान

by

पटियाला : शहीद ऊधम सिंह नगर में  बुधवार शाम को मां और बेटे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।  पुलिस ने  आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हरजीत सिंह राजस्थान के बूंदी का रहने वाला है और मृतका की देवरानी की बहन का बेटा है। उसका घर में आना जाना था। पुलिस के अनुसार, दोहरा हत्याकांड लूट की नीयत से किया गया था।

थाना त्रिपड़ी के शहीद ऊधम सिंह नगर में  बुधवार शाम को जसवीर कौर (50) और उनके बेटे हरविंद्र सिंह उर्फ जग्गी (26) की खून से लथपथ शव बाथरूम से मिले थे। आसपास के लोगों के मुताबिक जब हरविंद्र सिंह के पिता गुरमुख सिंह शाम को घर लौटे तो कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने कई बार अपने बेटे और पत्नी को आवाज भी लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद गुरमुख सिंह ने पास के एक घर से सरिया लेकर अंदर से कुंडी को तोड़ा। अंदर प्रवेश करने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सोफे और कमरे में रखे बेड में खून के छींटे थे।
उसने बाथरूम का दरवाजा खोला तो अंदर खून से लथपथ जसवीर कौर और जग्गी का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।  अब पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेश जाना चाहता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक साथ बिताई रात…सुबह होटल के कमरे में मिली टैटू आर्टिस्ट की लाश, बिखरा था खून, युवती हो गई गायब

बठिंडा : होटल के कमरे में एक युवक और युवती रुके थे। दोनों ने होटल बुक किया था। अगली सुबह युवक की लाश होटल के कमरे में मिली। कमरे में खून के निशान भी...
article-image
पंजाब

पंजाब में सेहत सेवाएं चरमरा सकती- ओपीडी बंद कर देंगे धरना – 20 को पंजाब में हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर

चंडीगढ़ । 5 जनवरी :   पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) ने मांगें पूरी न होने के रोष में हड़ताल की चेतावनी दी है। अगर हड़ताल हो गई तो पूरे पंजाब में सेहत सेवाएं...
article-image
पंजाब

देनोवाल खुर्द में बाबा रज़ा बली कादरी की याद में वार्षिक मेला 25 जून को

गढ़शंकर: बाबा रज़ा बली कादरी की स्मृति में वार्षिक मेला 25 जून को बाबा रज़ा बली कादरी की दरगाह पर बाबा रज़ा बली कादरी और साईं मशकीन जी मशकीन कादरी देनोवाल खुर्द (गढ़शंकर) में...
Translate »
error: Content is protected !!