कनाडा में भारतीय प्रवासियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं : राज्य का भ्रमण और निवेश करने का दिया आमंत्रण

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा स्थित ऐतिहासिक संसद हिल पर आयोजित कुल्लू दशहरा के भव्य समारोह के अवसर पर एक विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से भारतीय प्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सांसद मैरी-फ्रांस लालोंडे द्वारा आयोजित किया गया और हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (एचपीजीए) द्वारा इसका संयोजन किया गया।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस अवसर पर हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के जीवंत रंग पूरी भव्यता के साथ प्रदर्शित होंगे, जिससे विदेश में रह रहे लोगों को भी अपने घर जैसा अनुभव मिलेगा। विदेशों में रह रहे सभी हिमाचली हमारे राज्य के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं। मैं कनाडा में रह रहे सभी लोगों को हिमाचल प्रदेश आने और यहां निवेश के अवसरों को तलाशने के लिए आमंत्रित करता हूं।’
इस उत्सव में हिमाचल प्रदेश की विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया, जिसमें विश्व प्रसिद्ध हिमाचली लोकनृत्य ‘नाटी’, पारंपरिक रामलीला का मंचन और सभी अतिथियों को परोसी गई हिमाचली धाम मुख्य आकर्षण रहे।
इस आयोजन में 35 से अधिक क्षेत्रीय सामुदायिक संगठनों ने भाग लिया, जो कि हिमाचली प्रवासियों की एकता और सांस्कृतिक गौरव को प्रदर्शित करता है। एचपीजीए की ओर से सह-संस्थापक भाग्य चंदर, अरुण चौहान और विवेक नज्ज़र ने प्रेरणादायक संदेश भेजने और वैश्विक मंच पर हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने में निरंतर सहयोग के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भारत के कनाडा स्थित उप उच्चायुक्त, वरिष्ठ राजनयिक, सामुदायिक नेता तथा अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों की मतदान केंद्रों की सूची जारी

रोहित भदसाली।  ऊना, 10 अक्तूबर। जिला ऊना के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(एससी), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना और 45-कुटलैहड़ की क्षेत्रवार मतदाता केंद्रों की सूचियां जारी की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शलगा गांव में खुली उचित मूल्य की दुकान : ग्रामीणों को घर द्वार पर मिलेगी राशन की सुविधा

पट्टा मेहलोग, 4 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की पट्टा नाली पंचायत के गांव शलगा में कृष्णा सहकारी सभा द्वारा उचित मूल्य की दुकान खुलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। अब पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार पॉलिसी में सुधार लाए, सिर्फ टैक्स पर टैक्स लाद देना राजस्व बढ़ाने का तरीका नहीं : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार पॉलिसी में सुधार लाए, सिर्फ टैक्स पर टैक्स लाद देना राजस्व बढ़ाने का तरीका नहीं है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  मीडिया के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईएएस गंधर्व राठौर की कहानी अपने आपमें प्रेरणादायक

हिमाचल के अफसर से लव मैरिज, पिंक सिटी से नाता कभी ममता सरकार उनको रिलीव न करने के खिलाफ गई थी हाईकोर्ट एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
Translate »
error: Content is protected !!