कनाडा में भारतीय मूल के 28 वर्षीय युवक की हत्या : ब्रिटिश कोलंबिया गैंगवार से जुड़ा मामला

by

वर्नाबी (कनाडा): कनाडा में शनिवार को भारतीय मूल के एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। वैंकूवर की एक पत्रकार के अनुसार यह हत्या ब्रिटिश कोलंबिया के बर्नाबी शहर में हुई गोलीबारी में।

मारे गए व्यक्ति की पहचान रविवार को 28 वर्षीय दिलराज सिंह गिल के रूप में हुई है। इस मामले को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस : युवक की सनसनीखेज हत्या के बाद ब्रिटिश कोलंबिया जांच टीम इस घटना की पुष्टि। पुलिस ने बताया कि दिलराज की हत्या ब्रिटिश कोलंबिया (बीसी) के चल रहे गैंग संघर्ष से जुड़ी हुई है। पुलिस के अनुसार, दिलराज सिंह गिल पहले से ही उनकी जांच टीम के रडार पर थे। वे स्थानीय गैंग गतिविधियों से परिचित थे और उनकी मौत को लक्षित हमला माना जा रहा है। हत्या की घटना शुक्रवार शाम बर्नाबी के एक व्यस्त इलाके में हुई, जहां कई गोलियां चलाई गईं।

पंजाब का रहने वाला था युवक

दिलराज सिंह गिल मूल रूप से पंजाब से थे और पिछले कुछ वर्षों से कनाडा में रह रहे थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। बीसी हत्या जांच टीम के प्रवक्ता ने कहा, ‘यह हत्या बीसी में चल रहे गैंग वॉर का हिस्सा लगती है। हमने कई महीनों से इस तरह के लक्षित हमलों में वृद्धि देखी है, खासकर सिख समुदाय से जुड़े युवकों के बीच। हम सभी संभावित लीड्स की जांच कर रहे हैं और जल्द ही गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। स्थानीय सिख समुदाय में उसकी मौत से शोक की लहर है।

सिख समुदायों ने की कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद कई समुदायिक संगठनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। बीसी में हाल के महीनों में गैंग-संबंधित हिंसा बढ़ी है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक 2025 में अब तक 40 से ज्यादा गैंग-संबंधित हत्याएं हुई हैं, जिनमें ज्यादातर ड्रग तस्करी और क्षेत्रीय कब्जे को लेकर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये संघर्ष अब सड़कों पर खुलेआम हो रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत संपर्क करें। जांच जारी है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वाघा बॉर्डर … घुटनों तक पानी में खड़े होकर करनी पड़ी सेरेमनी, भारत पर भड़का पाकिस्तान

अमृतसर :वाघा बॉर्डर पर होने वाली रोजाना की परेड से पहले पाकिस्तान का हिस्सा घुटनों तक पानी में डूबा हुआ दिखाई दिया। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पाकिस्तान...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रिंसिपल रश्मि शर्मा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में वैभव ओहरी और इशमीत...
article-image
पंजाब

केंद्रीय योजनाओं का दुरुपयोग असहनीय, पात्रों तक लाभ पहुंचाए प्रदेश सरकार : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ ।।शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत मिलने वाले मुफ्त और सस्ते राशन में सामने आई अनियमितताओं पर कड़ी...
article-image
पंजाब

ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से यूथ टू यूथ कनेक्ट के लिए ओरिएंटल प्रोग्राम का आयोजन : पंडित जगतराम बहुतकनीकी कालेज में बी.आई.एस की गतिविधियों के बारे में दी जानकारी

होशियारपुर, 08 मार्च: ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड चंडीगढ़ ब्रांच कार्यालय ने 15 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस संबंधी की गई गतिविधियों की कड़ी के हिस्से के तौर पर पंडित जगत...
Translate »
error: Content is protected !!