कनाडा से गोल्डी बराड़ हुआ फरार !

by

नई दिल्ली, 26 सितम्बर
पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य मास्टर माइंड गैंगस्टर सतेन्द्र सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ कनाडा से फरार हो गया। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की कनाडा में बैठे मुलजिम ने साजिश रची। कनाडा से भारत में शूटर खरीदे तथा वारदात को अंजाम दिया।
इंटरपोल ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही रैड कार्नर जारी कर दिया है। गोल्डी बराड़ कनाडा में बैठकर पंजाब में क्राइम करवा रहा था। वह गैंगस्टर लारैंस के गैंग का सरगर्म मैंबर है। चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान के करीब 4 महीने पहले ही कनाडा में भारतीय मामलों के हाई कमिश्नर से मुलाकात की थी। हाई कमिश्नर को सीएम मान ने कहा था कि कनाडा में बैठकर पंजाब का माहौल खराब करने वाले गैंगस्टरों को पंजाब पुलिस किसी तरीके से पंजाब लाना चाहती है ताकि बदमाशों पर कानूनी कार्रवाई कर सकें। कनाडा सरकार ने मान की इस मांग को जल्द हल करने का भरोसा भी दिया था।
गोल्डी बराड़ का रैड कार्नर नोटिस उसके खिलाफ दर्ज दो पुराने केसों में हुआ था। फरीदकोट में दर्ज कातिलाना हमले, हत्या तथा आम्र्स एक्ट के केस में यह नोटिस हुआ था। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा कि गोल्डी बराड़ ने अपना ठिकाना कनाडा से बदल लिया है। अब वह किसी तरह अन्य देश में फरार हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महापंचायत बुलाई : बिजली बोर्ड एंप्लाइज और इंजीनियर के ज्वाइंट फ्रंट ने पद खत्म करने का विरोध,

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड एंप्लाइज और इंजीनियर के ज्वाइंट फ्रंट ने युक्तिकरण के नाम पर बिजली बोर्ड में पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया का विरोध किया। फ्रंट की शिमला...
पंजाब

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज : आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए भी ठग लिए

चिंतपूर्णी : ACJM अंब कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का चिंतपूर्णी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से धोखाधड़ी कर 4 लाख...
article-image
पंजाब

आप नेता दलजीत राजू को फिर मिली गैंगस्टरों की धमकी : 6 वॉइस मैसेज भेजे

फगवाड़ा : आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर दलजीत राजू को एक बार फिर गुंडों से जान से मारने की धमकी मिली है। गुंडों ने छह वॉइस मैसेज भेजे हैं, जिसमें कहा गया है...
article-image
पंजाब

अरविंद केजरीवाल बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री…. CM भगवंत मान ने दिया ये जवाब

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में पंजाब को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे. ऐसा कहा जा रहा था कि दिल्ली में आम...
Translate »
error: Content is protected !!