कबड्डी खिलाड़ी ​​राणा बलाचौरिया हत्याकांड : पंजाब पुलिस ने अगरतला से एक और आरोपी शूटर को किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़, 4 मई ;  पंजाब पुलिस ने कबड्डी खिलाड़ी एवं प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ ​​राणा बलाचौरिया की पिछले साल दिसंबर में हुई हत्या में कथित तौर पर शामिल एक शूटर को त्रिपुरा के अगरतला से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टर विरोधी कार्य बल’ (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और त्रिपुरा पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत आदित्य उर्फ मक्खन को गिरफ्तार कर लिया।

राणा बलाचौरिया (30) की 15 दिसंबर 2025 को मोहाली के सोहाना में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

डीजीपी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता के तहत एजीटीएफ ने केंद्रीय एजेंसियों और त्रिपुरा पुलिस के साथ मिलकर एक समन्वित अभियान चलाकर कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सनसनीखेज हत्या में शामिल शूटर में से एक आदित्य उर्फ मक्खन को अगरतला, त्रिपुरा से गिरफ्तार किया।”

उन्होंने कहा, “विदेश में स्थित आकाओं के निर्देश पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित हत्या को अंजाम दिया था। हालांकि, एजीटीएफ ने उसके साथियों को पहले ही कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी अब तक फरार था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैलून में बाल कटवाने आए सरपंच के पेट में मारी 2 गोलियां : अमृतसर के अस्पताल में ले जाया गया, वहां उसकी मौत

 तरनतारन :   तरनतारन में रविवार सुबह 9 बजे सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।  अड्डा झबाल गांव के सरपंच अवन कुमार उर्फ सोनू चीमा सैलून में बाल कटवाने आए थे। उसी दौरान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

8वीं बार चुने गए प्रधान पंकज कृपाल बार एसोसिएशन गढ़शंकर के

गढ़शंकर, 16 दिसम्बर : बार एसोसिएशन गढ़शंकर के आज हुए चुनाव में वकीलों ने 8वीं वार एडवोकेट पंकज कृपाल पर विश्वास जताते हुए बार एसोसिएशन के प्रधान चुन लिया। इस चुनाव में कुल 58...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हनीमून पर गए नवविवाहित जोड़े की कार का एक्सीडेंट : पति की मौत, कीरतपुर में गाड़ी के उड़े चिथड़े

एएम नाथ। कीरतपुर साहिब/ चंडीगढ़ :  मनाली नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। कीरतपुर साहिब में हुए इस सड़क हादसे में नवविवाहित दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। शादी के बाद घूमने...
article-image
पंजाब

पंजाब में नशे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग की एकजुटता ज़रूरी – डॉ. इशांक कुमार

विधायक ने आशा और आंगनवाड़ी वर्करों को ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान में किया शामिल होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब में नशे के खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम...
Translate »
error: Content is protected !!