कमला नेहरू राज्य मातृ एवं शिशु अस्पताल ने आरटीआई आवेदन पर दी बिंदुवार सूचना

by

अधिवक्ता विनोद चौहान की आरटीआई पर अस्पताल प्रशासन का जवाब

आईजीएमसी एवं केएनएसएचएमसी शिमला ने आरटीआई आवेदन की जानकारी आवेदक को भेजी

एएम नाथ। शिमला : कमला नेहरू राज्य मातृ एवं शिशु अस्पताल प्रशासन ने आरटीआई अधिनियम, 2005 के तहत मांगी गई जानकारी के संबंध में अधिवक्ता विनोद चौहान को आवश्यक बिंदुवार सूचना उपलब्ध करवा दी है। यह सूचना पीआईओ-सह-अधीक्षक, श्रेणी-II कार्यालय की ओर से जारी पत्र के माध्यम से भेजी गई।
जारी पत्र के अनुसार, अधिवक्ता विनोद चौहान ने ऑनलाइन आरटीआई आवेदन संख्या HPRTI-80497 के तहत जानकारी मांगी थी। यह आवेदन आईजी मेडिकल कॉलेज शिमला के पीआईओ-सह-अधीक्षक ग्रेड-1 कार्यालय से पत्र संख्या HFW(MC)B(15)112/2006-Vol-49-9104 दिनांक 22 अप्रैल 2026 के माध्यम से कमला नेहरू राज्य मातृ एवं शिशु अस्पताल को प्रेषित किया गया था। उक्त पत्र इस कार्यालय को 23 अप्रैल 2026 को प्राप्त हुआ।
अस्पताल प्रशासन ने मामले से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से संपर्क किया। विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग द्वारा पत्र संख्या HFW(MC)OBG/MS/2024-909 दिनांक 13 मई 2026 के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने संबंधित सूचना को संलग्न करते हुए आवेदक को भेज दिया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। यह पत्र 14 मई 2026 को जारी किया गया। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आरटीआई अधिनियम के प्रावधानों के तहत पारदर्शिता बनाए रखते हुए मांगी गई जानकारी नियमानुसार उपलब्ध करवाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11 IAS, 2 IPS, 1 IFS और 1 IRS अधिकारी जांच के घेरे में…..सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी सर्टिफिकेट घोटाला उजागर!

 नई दिल्ली।  भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. यह कार्रवाई एक विस्तृत शिकायत के बाद...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के ही लोग षड्यंत्र रच रहे : 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को तैयार – जयराम ठाकुर के बयान से प्रदेश में हड़कंप

एएम नाथ। नालागढ़ : कांग्रेस की नाव डुबाने के लिए कांग्रेस के ही लोग अब षड्यंत्र रच रहे हैं। अब भी 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

102 वर्षीय नागरू देवी ने ग्राम पंचायत बर्तो में किया मतदान

एएम नाथ : मंडी :  पंचायत राज चुनाव 2026 में 102 वर्षीय नागरू देवी ने ग्राम पंचायत बर्तो के वार्ड नंबर 7, लुहणू-2 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस उम्र में भी उनका...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचार की ठोस शिकायत होने पर दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा, बनेगा कानून, खैर छोड़ पेड़ कटान पर लगेगी रोक : सीएम सुक्खू

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार की ठोस शिकायत होने पर दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। हिमाचल में जो भी सरकार सत्ता में आती है, उसके...
Translate »
error: Content is protected !!