कमाही देवी से चंडीगढ़ के लिए सरकारी बस सेवा शुरू :महंत राजगिरि और विधायक घुम्मन ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया

by
दसूहा/होशियारपुर, 13 जनवरी:
विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मन के अथक प्रयासों से पंजाब सरकार ने कंढी क्षेत्र के लोगों को नए साल का तोहफा देते हुए कमाही देवी से राजधानी चंडीगढ़ तक सरकारी बस सेवा शुरू की है।
महंत श्रीश्री108 राजगिरि और विधायक करमबीर सिंह घुम्मन ने बस को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक घुम्मन ने कहा कि उन्होंने कंढी के लोगों की परिवहन समस्या को दूर कर उन्हें सरकारी बस सेवा सुविधा प्रदान कर अपना वायदा पूरा किया है। विधायक ने कहा कि राजधानी चंडीगढ़ जाने के लिए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब कमाही देवी से चंडीगढ़ तक सरकारी बस से सफर करने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ होगा। इस अवसर पर महंत श्रीश्री 108 राजगिरि ने बस सेवा शुरू करने के लिए विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन का आभार जताया और कहा कि क्षेत्र के लोगों को राजधानी चंडीगढ़ जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ये सौगात मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी नेता गुरबचन सिंह डडवाल सेवानिवृत्त एस.डी.ओ, ब्लॉक अध्यक्ष शभू दत्त, रविंदर शर्मा कमाही देवी, रमन गोल्डी, बॉबी कौशल दातारपुर, शिवम तलूजा, कुलदीप सरपंच, संजीव कुमार संजू, संदीप कौल, कमल किशोर कालू, राम पॉल डुगराल, परमजीत भम्बोताड़, धर्मवीर टोहलू, शिव कुमार, जगदीप संसारपुर, बिट्टू पंडित शंगवाल, जरनैल सिंह, राहुल ग्रेभाती, गगन चीमा के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Khám Phá Những Ư

m88 global Trong loài gia đình ngày càng cải thiện trưởng của game trực con đường, 69vn khuyến mãi Ngay ít nhiều không phần mập số đông các trong khoảng đối chọi thuần nhiều...
article-image
पंजाब

शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर 23 मार्च को – मोटीवेटर दिनेश सिंह राणा

गढ़शंकर, 19 मार्च : शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 23 मार्च दिन शनिवार को गढ़शंकर में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते उपकार...
article-image
पंजाब

महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण किया आयोजित : पंजाबी गायक बलराज बिलगा तथा प्रवीण अरोड़ा ने भेंटें गा कर महांमाई का किया गुणगान

गढ़शंकर । मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर की ओर से बाबू वेद प्रकाश कृपाल अध्यक्ष की देखरेख में महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक...
Uncategorized

go88 tips Khám Phá

go88 tips go88 tips là một trong tên call phổ trở thành trong chuyên ngành các hình thức giải trí trực đường hiện nay. Sự phổ trở thành của go88 tips đã mang đến...
Translate »
error: Content is protected !!