करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

by
नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 19 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज करलोटी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने इस नई बस सेवा को हरी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस नई बस सेवा के शुरू हो जाने पर स्थानीय लोगों में अत्यधिक उत्साह देखा गया। ग्रामीणों एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण बस सुविधा के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का आभार जताया तथा कहा कि यह नई बस सेवा आम लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी।
इस मौके पर राजेश धर्माणी ने कहा कि यह नव संचालित बस प्रतिदिन प्रातः 7 बजे करलोटी से रवाना होकर शुक्र खड्ड, छत, बरठीं, सुन्हानी, पनौल और भगेड़ से होते हुए प्रातः 9 बजे एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। इस बस के शुरू हो जाने से एम्स बिलासपुर जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और उनके परिजनों को समय पर अस्पताल पहुंचने में विशेष सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यही बस सांय 5 बजे पुनः एम्स बिलासपुर से चलेगी तथा इसी मार्ग से होते हुए सांय 7 बजे करलोटी पहुंचेगी। उन्होंने कि क्षेत्र के लोगों को एम्स बिलासपुर से शाम के समय सुरक्षित और सुचारू परिवहन सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से सात पंचायतों सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब तक एम्स जाने के लिए लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब इस बस के शुरू हो जाने से न केवल लोगों के समय की बचत होगी बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होगा तथा आमजन को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा सुनिश्चित हुई है।
बस सेवा के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बस सेवा बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों के लिए विशेष राहत लेकर आई है। पहले एम्स पहुंचने में काफी समय लगता था और परिवहन विकल्पों की कमी के कारण कई बार मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इस बस सेवा से मरीज समय पर इलाज हेतु आसानी से एम्स पहुंच सकेंगे और शाम को भी बिना किसी प्रतीक्षा के सीधे घर वापस लौट सकेंगे, जिससे अतिरिक्त खर्च और असुविधा से मुक्ति मिलेगी।
ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए अत्यंत सराहनीय कदम उठाया है। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी, बल्कि क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण सुधार होगा।
बस सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में एचआरटीसी बिलासपुर के वरिष्ठ प्रबंधक विवेक लखनपाल, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1,43,951 उपभोक्ताओं को 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा सस्ता राशन : महेन्द्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 दिसम्बर :  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,43,951 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेड़ स्‍कूल के पूर्व प्रिंसीपल डॉ.कर्म चन्द की चण्‍डीगढ़ में धूम : मुख्य सचिव ने उनकी रचना “वसुधैव कुटुंबकम” को सराहा

बीबीएन, 11जून (तारा,) : राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान (एन.आई.एस.डी.) के सहयोग से सेक्टर-31 स्थित पीएचडी चैंबर में उम्मीद संस्था तथा उसकी अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्‍य सचिव राजेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक निर्णय—महिलाओं को मिलेगा 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्पुव : पुष्पिंदर कौर

अब भागीदारी नहीं, प्रतिनिधित्व का समय—अधिनियम को जल्द लागू करे सरकार बद्दी, 12 अप्रैल : भटोली कलां से पूर्व बीडीसी मेम्बर एवम दून की वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पिंदर कौर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गोबर ख़रीदने की गारंटी दी थी कम्पोस्ट ख़रीदने की नहीं- क्या सरकार में बैठे लोगों को गोबर और कम्पोस्ट में फ़र्क़ नहीं पता :जयराम ठाकुर

बाक़ी गारंटियों की तरह फिर से हिमाचल के लोगों को ठगने की तैयारी में सुक्खू सरकार प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल ट्रेनर्स से मिलने चौड़ा मैदान पहुंचे जयराम ठाकुर एएम नाथ।शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
Translate »
error: Content is protected !!