नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक निर्णय—महिलाओं को मिलेगा 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्पुव : पुष्पिंदर कौर

by

अब भागीदारी नहीं, प्रतिनिधित्व का समय—अधिनियम को जल्द लागू करे सरकार

बद्दी, 12 अप्रैल : भटोली कलां से पूर्व बीडीसी मेम्बर एवम दून की वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पिंदर कौर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक और युगांतरकारी निर्णय बताते हुए कहा कि इस कानून के माध्यम से देश की महिलाओं को राजनीति में सशक्त भागीदारी और नेतृत्व का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में पारित यह संवैधानिक संशोधन लोकसभा, राज्य विधान सभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करता है, जो भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
पुष्पिंदर कौर ने कहा कि यह केवल आरक्षण का विषय नहीं, बल्कि देश के भविष्य और समावेशी विकास से जुड़ा हुआ निर्णय है।
“जब महिलाएं नेतृत्व में आती हैं, तो शासन अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनता है—यह अनुभव पंचायत स्तर पर पहले ही साबित हो चुका है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है—
लगभग 47 करोड़ महिला मतदाता,
कई चुनावों में पुरुषों से अधिक मतदान,
पंचायतों में लगभग 46% महिला प्रतिनिधित्व,
लेकिन इसके बावजूद संसद और विधान सभाओं में उनका प्रतिनिधित्व अभी भी सीमित है।
“इसी अंतर को खत्म करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम आवश्यक है,” उन्होंने
केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले दशक में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं जिनमें
10 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन,
14.45 करोड़ घरों में जल जीवन मिशन के तहत पानी,
मुद्रा योजना के 60% से अधिक लाभार्थी महिलाएं,
32 करोड़ से अधिक महिलाओं के जनधन खाते शामिल है
जिनसे महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है।
उन्होंने कहा कि अब अगला कदम महिलाओं को नीति निर्माण में बराबरी का अधिकार देना है।
“महिलाएं अब केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण की भागीदार बनेंगी—यही इस अधिनियम की सबसे बड़ी ताकत है,” उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि इस अधिनियम को जल्द लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
“यह कानून केवल कागजों में नहीं रहना चाहिए—इसका शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन ही सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित करेगा,” उन्होंने कहा कि
“नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत को अधिक समावेशी, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।”
फोटो: पुष्पिंदर कौर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा क्रांति अभियान के तहत विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने सरकारी स्कूलों में नए क्लासरूमों का किया उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए होशियारपुर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा ने आज शिक्षा...
article-image
पंजाब

डीटीएफ की शिक्षा मंत्री की रिहायश के समक्ष इंसाफ रैली 29 मई को 

गढ़शंकर : शिक्षा विभाग द्वारा संघर्षरत अध्यापक हरेन्द्र सिंह पटियाला तथा मैडम नवलदीप शर्मा को रैगुलर अवार्ड जारी न करने एवं हरेन्द्र सिंह को मिल रही मामूली तनख्वाह को भी पिछले 13 महीने से...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकां : सुसाइड नोट के अनुसार आरोपियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए, जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग

गढ़शंकर :1158 सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन की भर्ती को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे बेरोजगारों में से बलविंदर कौर की आत्महत्या के लिए जिमेदार शिक्षा मंत्री को सजा दिलाने और बलविंदर कौर...
article-image
पंजाब

Akali Dal to Contest All

Phagwara /Daljeet Ajnoha/May 15 :  Rajinder Singh Chandi, Rural Area In-charge of Shiromani Akali Dal (SAD) for Phagwara, conducted a special tour of the Banga constituency ahead of the upcoming municipal corporation elections. On...
Translate »
error: Content is protected !!