करिया-भड़िया पुल से रावी नदी में कूदा बुजुर्ग, लापता, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बुजुर्ग व्यक्ति रावी नदी में कूद गया। लापता हुए बुजुर्ग को ढूंढने के लिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया मगर लापता का कोई सुराख़ नहीं लगा। रावी में छलांग लगाने वाले बुजुर्ग की पहचान करिया गांव के भगत राम (80) पुत्र सागर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार करिया गांव के भगत राम (80) पुत्र सागर को लोगों ने करिया-भड़िया पुल से नदी में छलांग लगाते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। नदी में कूदने के बाद बुजुर्ग लापता है। एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीणों और पुलिस ने लापता को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ

चंबा, 31अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपायुक्त कार्यालय के परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई...
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सत्ती ने किया 2.90 करोड़ की 3 परियोजनाओं का लोकार्पण

ऊना, 22 फरवरी: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष ने आज लोअर देहलां नजदीक कुटिया में 42 लाख रूपये से निर्मित उठाऊ सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से इस क्षेत्र की 23 हैक्टेयर भूमि...
हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत : गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर गहरी खाई में लुढ़की कार

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के गरोला-बासदा-सवाई सड़क पर एक ऑल्टो कार हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में एक व्य​क्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की बैठक की अध्यक्षता : विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं बारे की समीक्षा 

चंबा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा  :  जिला मुख्यालय चंबा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। विकास कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!